Virgo July 2023 Horoscope: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जुलाई का महीना

Wednesday, Jul 05, 2023 - 08:51 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Virgo July 2023 Horoscope जुलाई मासिक राशिफल: आज बात करेंगे कि कन्या राशि वालों के लिए जुलाई का महीना कैसा रहेगा ? शुक्र 7 जुलाई को गोचर करेंगे और मंगल के साथ चले जाएंगे। ये शुभ गोचर है। सूर्य दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। बुध दसवें भाव में गोचर कर रहे हैं। सूर्य 17 जुलाई को ग्यारहवें भाव में आएंगे। सूर्य का गोचर दसवें में भी शुभ था और ग्यारहवें में भी शुभ है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Status of Karma Sthana in the month of July जुलाई महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: कर्म और आय भाव के स्वामी बुध बनते हैं। कर्म भाव के स्वामी का आय भाव के स्वामी के साथ चले जाना, ये एक अच्छी स्थिति है। इससे जुड़ी दिक्कत नहीं आएगी। गुरु की दृष्टि धन भाव के ऊपर पड़ रही है। मनी फ्लो लगातार बना रहेगा लेकिन अचानक से खर्चें थोड़े बढ़ सकते हैं। मानसिक तौर पर खुद को तैयार रखें। खर्चें वाले भाव को राहु, शनि और मंगल तीनों एक साथ प्रभावित कर रहे हैं।

Relationship status in July जुलाई महीने में रिलेशन की स्थिति: मैरिड लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सप्तम भाव का स्वामी आपकी कुंडली में गुरु बनता है। गुरु आ जाएंगे अष्टम भाव में। शनि की दृष्टि भी गुरु के ऊपर है। चंद्रमा और सप्तम भी पाप कर्तरी में आ गया है। पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। सिंगल को पार्टनर मिल सकता है।

Health status in the month of July जुलाई महीने में सेहत की स्थिति: हेल्थ को लेकर शनि छठे भाव में गोचर करेंगे। सेहत को लेकर कोई दिक्कत नहीं आएगी, यदि शनि 6,8,11 में नहीं है तो।

Status of education in the month of July जुलाई महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिहाज से पंचम भाव सक्रीय है। छात्रों के लिए समय बहुत बढ़िया है। रिसर्च करने वालों के लिए काम बहुत बढ़िया रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

Niyati Bhandari

Advertising