5 करोड़ लेकर दर्शन के दावे पर विराट कोहली का पलटवार, प्रेमानंद महाराज के प्रति जताई अटूट श्रद्धा
punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2026 - 05:16 PM (IST)
Virat Kohli Premanand Maharaj 5 Crore Controversy : भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और आध्तात्मिक संत प्रेमानंद महाराज की मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों कई तरह की चर्चाएं चल गई है। इसी बीच एक दावा सामने आया कि विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये दिए थे। इस दावे ने सोशल मीडिया पर काफी चर्च बटोरी। अब विराट कोहली की ओर से इस तरह की बातों पर सफाई सामने आई है।

विराट कोहली ने प्रेमानंद महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान जाहिर करते हुए कहा है कि उनके लिए महाराज से मिलना किसी आर्थिक लेन-देन का विषय नहीं है। उन्होंने आध्यात्मिक मार्गदर्शन और संत के प्रति अपनी आस्था को सबसे ऊपर बताया है। विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पहले भी प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर चुके हैं। दोनों ने महाराज से बातचीत दौरान आध्यात्मिक जीवन, मन की शांति और ईश्वर के प्रति विश्वास जैसे विषयों पर चर्चा की थी। इन मुलाकातों की तस्वीरों और वीडियों सामने आने के बाद विराट और अनुष्का के आध्यात्मिक जुड़ाव की भी खूब चर्चा हुई।
5 करोड़ रुपये देकर दर्शन करने वाले दावे को लेकर विराट की सफाई के बाद यह बात साफ है कि वह प्रेमानंद महाराज के प्रति सम्मान और श्रद्धा रखते हैं। सोशल मीडिया पर किसी भी दावे को सच मानने से पहले उसकी पुष्टि करना जरूरी है। विराट कोहली के लिए क्रिकेट के मैदान पर उपलब्धियों के साथ-साथ आध्यात्मिक जीवन भी चर्चा का विषय रहा है। समय-समय पर वह धार्मिक और आध्यात्मिक स्थलों पर नजर आते रहे हैं। प्रेमानंद महाराज से उनकी मुलाकात भी इसी आध्यात्मिक जुड़ाव का हिस्सा मानी जा रही है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
