Vinayaka Chaturthi: आज इस शुभ योग में करें इन मंत्रों का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी

Thursday, Feb 23, 2023 - 07:54 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vinayaka Chaturthi 2023: हर माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को विनायक चतुर्थी मनाई जाती है। ये व्रत मनोकामना पूर्ति के लिए बहुत ही खास है। गणेश जी सबसे पहले पूजे जाने वाले देवता हैं। अगर इनकी पूजा सच्चे मन से कर ली जाए तो हर काम बहुत ही आसानी से और बिना किसी अड़चन के पूरे हो जाते हैं। इस बार चतुर्थी पर सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ शुभ योग भी बन रहा है। इस योग में की गई पूजा कभी भी विफल नहीं जाती और पार्वती नंदन बहुत ही जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि कौन से शुभ मुहूर्त पर पूजा करने से व्यक्ति के जीवन से सारे दुःख-दर्द मिट जाते हैं और हर तरह की मनोकामना पूर्ण हो जाती है।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें  

Vinayak Chaturthi Shubh Muhurat विनायक चतुर्थी शुभ मुहूर्त
विनायक चतुर्थी व्रत तिथि: 23 फरवरी 2023, गुरुवार
चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 23 फरवरी 2023, रात्रि 01 बजकर 54 मिनट से
चतुर्थी तिथि समाप्त: 24 फरवरी 2023, मध्यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 05 मिनट से 24 फरवरी 2023, सुबह 02 भजर 14 मिनट तक

Vinayak Chaturthi Special Mantra विनायक चतुर्थी विशेष मंत्र
मंत्र - ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा।

आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो आज के दिन 108 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए-
मंत्र - ॐ नमो हेरम्ब मद मोहित मम् संकटान निवारय-निवारय स्वाहा।

कोई भी नया काम शुरू करने से पहले इस मंत्र का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से काम में आने वाली बाधा दूर चली जाती है-
मंत्र - ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।

ये मंत्र दुश्मनों को हराने के लिए है। अगर किसी क्षेत्र में दुश्मन या कॉम्पिटिटर से आगे बढ़ना चाहते हो तो इस मंत्र का जाप करें-
मंत्र - ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश। ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति। करों दूर क्लेश।। ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।'

घर का क्लेश अगर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है तो इस मंत्र का जाप करने से बप्पा घर को खुशियों से भर देते हैं-
ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरू गणेश। ग्लौम गणपति, ऋद्धि पति, सिद्धि पति। करों दूर क्लेश।।


 

Niyati Bhandari

Advertising