Vijayadashami 2023: दशहरे पर बनेंगे 2 दुर्लभ संयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा और Shopping

Monday, Oct 23, 2023 - 07:23 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vijayadashami 2023: विजयदशमी यानि दशहरे का पर्व पूजा-पाठ, खरीदारी और नया काम शुरू करने के लिए ये दिन बहुत खास होता है। कहते हैं अगर इस दिन बिना मुहूर्त देखे कोई भी नई वस्तु खरीद ली जाए तो उसका लंबे समय तक लाभ मिलता है। विजयदशमी के दिन सर्वकार्य सिद्ध करने वाला अबूझ मुहूर्त रहता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध भी किया था। इस वजह से इस दिन की खासियत और भी ज्यादा बढ़ जाती है। पंचांग के अनुसार वर्ष 2023 में 24 अक्टूबर को दशहरे का त्यौहार मनाया जाएगा। इसी के साथ बता दें कि दशहरे के दिन दो बेहद शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। जिसमें खरीदारी, पूजा-पाठ करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है और दुर्भाग्य दूर होता है। वैसे तो ये पूरा दिन ही बहुत शुभ होता है लेकिन मुहूर्त का ध्यान रखा जाए तो बहुत जल्दी शुभ फल देखने को मिलते हैं।



Dussehra Auspicious Yoga दशहरा शुभ योग 2023
पंचांग के अनुसार 24 अक्टूबर दशहरे के दिन रवि योग और त्रिग्रही योग का संयोग बन रहा है। मान्यताओं के अनुसार इन योगों में खरीदारी करने से विशेष लाभ मिलता है।

आज का राशिफल 23 अक्टूबर, 2023- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 23 अक्टूबर- जो जग से कहा न जाए वो मुझको बस तुझसे कहना जी

Tarot Card Rashifal (23rd october): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
 

Ravi Yoga रवि योग- सुबह 24 अक्टूबर 2023, 6 बजकर 27 मिनट से दोपहर 3 बजकर 28 मिनट तक

Trigrahi yog त्रिग्रही योग- दशहरा के दिन मंगल, सूर्य और बुध तुला राशि में रहेंगे। इस वजह से इस दिन त्रिग्रही योग का निर्माण होगा। कहते हैं इस योग के प्रभाव से आर्थिक लाभ मिलता है और जो काम शुरू करते हैं, उसमें सफलता मिलती है।



Dussehra Muhurat दशहरा मुहूर्त 2023
अश्विन शुक्ल दशमी तिथि की शुरुआत 23 अक्टूबर शाम 5:44 से शुरू होगी और 24 अक्टूबर 2023, दोपहर 03.14 बजे इसका समापन होगा।

शस्त्र पूजन समय - दोपहर 1.58 से दोपहर 2.43 तक
रावण दहन मुहूर्त - शाम 5.43 के बाद ढाई घंटे तक का समय अच्छा है।

वैष्णो देवी यात्रा: महा अष्टमी पर 44,995 श्रद्धालुओं ने लगाई भवन पर हाजिरी

Durga Visarjan: इस दिन होगा मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन, जानें किस तरह करें जगत जननी की विदाई

Vijayadashami par hota hai Abujh Muhurat विजयदशमी पर होता है अबूझ मुहूर्त
दशहरे का पूरा दिन ही बहुत शुभ माना जाता है। व्यापार शुभारंभ, यात्रा, शस्त्र-पूजा और कार्यालय शुभारंभ के लिए इस दिन कोई मुहूर्त देखने की जरुरत नहीं पड़ती है। बता दें दशहरा के समय देवशयन चल रहा होता है। इस वजह से इस मुहूर्त में विवाह करना शुभ नहीं होता।

 

Niyati Bhandari

Advertising