Niti Gyan: हमेशा इन लोगों के रहना चाहिए THANKFUL, मिलती है भगवान की कृपा

Thursday, Sep 29, 2022 - 03:02 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
द्वापर युग में होने वाली महाभारत से लगभग हिंदू लोग वाकिफ़ है। इसके प्रमुख पात्रों के अलावा इससे जुड़ी कई बातों के साथ-साथ कई ऐसे पात्र भी हैं जो उस समय से अभी तक प्रांसगिक है। आज हम आपको महाभारत के ऐसे ही पात्र के बारे में बताने जा रहे हैं जो द्वापर युग में होने महाभारत युद्ध में बेहद अहम रोल निभाया था। धार्मिक शास्त्रों में किए वर्णन के अनुसार इन्होंने महाभारत युद्ध को अफनी ओर से पूरा प्रयास किया था, इसका कारण था कि इन्हें महाभारत युद्ध का अंजाम पहले से ज्ञात हो चुका था। शायद आप में से कुछ लोग अब तक समझ चुके होंगे कि हम किसके बारे में बात कर रहे हैं। जी हां, आप सही समझ रहे हैं हम बात करने जा रहे हैं महात्मा विदुर की। बात दें ये धृतराष्ट्र के सौतले भाई माने जाते थे क्योंकि इन्होंने एक दासी के गर्भ से जन्म लिया था इसलिए ये राजा के पद पर बैठने के हकदार नहीं हो पाए थे। हालांकि ज्ञान के मामले में ये अपने पिता ऋषि वेद व्यास के समान ही माने जाते थे और इसी ज्ञान के दम पर इन्होंने न केवल अपनी पहचान बनाई बल्कि महाभारत काल में भी अहम भूमिका निभाई। 

तो आइए आज महात्मा विदुर के नीति सूत्र में वर्णित कुछ बातों से रूबरू होते हैं, जिनमें उन्होंने इस बात की ओर खास ध्यान दिया है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में किन लोगों को हमेशा याद रखना चाहिए और उनका उपकार माना चाहिए-

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

कहते हैं प्रत्येक इंसान के जीवन में बुरा समय आता है, जिस दौरान उसे कई तरह की परेशानियां का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों इस बुरे समय में अपनों व दोस्तों का साथ मिलता है तो वहीं कुछ लोगों के अफने उनके बुरे समय में उनकी मदद करने की बजाए उनसे अपना हर प्रकार का नाता तोड़ देते हैं। इस संदर्भ में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति आपके बुरे समय में आपका साथ दे, मदद करे और मुश्किल की घड़ी में आपको सांतवना देमने के साथ-साथ हर तरह से आपका साथ दे, ऐसे व्यक्ति का हर समय उपकार मानना चाहिए। विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति बुरे समय में मददगार बन कर सामने आता है उसे न भूलना  उस व्यक्ति के चरित्रस को दर्शाता है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों को भगवान का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है। 

विदुर नीति के मुताबक जो व्यक्ति इसके विपरीत जाता है उसे अफने जीवन में कभी सफता नहीं मिलती न ही अपनों व समाज से कभी सम्मान प्राप्त होता है। बल्कि अपने मददगार को भूल जाने वाले हर किसी की नजरों में गिर जाते हैं और भगवान भी ऐसे लोगों पर अपनी कृपा नहीं करते। 

इसके अतिरिक्त विदुर जी बताते हैं कि ऐसा केवल स्वार्थी व्यक्ति करता है और स्वार्थी इंसान हमेशा अपने ही हित के बारे में सोचता है। इसलिए ऐसे लोगों से हमेशा  सतर्क रहना चाहिए क्योंकि ऐसे लोग अपनी आदतों को नहीं बदल सकते हैं पंरतु अपना काम निकालने के लिए किसी भी हद से गुजरने के लिए तैयार हो जाते हैं। 

Jyoti

Advertising