अगर आपके पास भी हैं ये चीज़ें तो आप हैं दुनिया के Lucky इंसान

Thursday, Sep 26, 2019 - 02:18 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज के समय में हर किसी की लाइफ में सुख और दुख तो लगे रहते हैं। ऐसे में इंसान को कभी भी किसी परिस्थिति में घबराना नहीं चाहिए। हमेशा पूरे हौसलें के साथ काम लेना चाहिए। हमें हमेशा ये सोचना चाहिए कि भगवान हर किसी को उसके कर्मों के हिसाब से ही फल देता है इसीलिए हमें कभी किसी को देखकर ये चिंता नहीं करनी चाहिए कि उसे ज्यादा दिया और हमें कम। हर किसी के जीवन में कोई न कोई कमी जरूर होती है। ऐसे ही एक प्रसंग के बारे में हम बताने जा रहे हैं, जिसमें ये बताया गया है कि अगर इंसान के पास कुछ खास चीज़ें हो तो व्यक्ति का दुख कम हो जाता है।  

श्लोक-
अर्थागमों नित्यमरोगिता च प्रिया च भार्या प्रियवादिनी च।
वश्यश्च पुत्रो अर्थकरी च विद्या षट् जीव लोकेषु सुखानि राजन्।।
 
धन
आज के समय में बिना धन के कोई किसी का सम्मान नहीं करता है। परिवार का पालन करने के लिए इंसान को धन की आवश्यकता होती ही है। बिना धन के किसी बीमारी का उपचार भी संभव नहीं है। वृद्धावस्था में धन ही सबसे बड़ा सहारा होता है। जीवन में धन की आवश्यकता सबसे अधिक बुढ़ापे में ही होती है।

निरोगी 
जीवन में सदैव सुखी रहने के लिए शरीर का तंदुरूस्त होना बहुत जरूरी है। अगर शरीर में कोई रोग होगा तो आप न ठीक से खा सकते हैं न पी सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर वह शारीरिक श्रम भी कर सकता है जबकि रोगी व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता। इसलिए शरीर का निरोगी होना बहुत जरूरी है।

सुंदर पत्नी
महाभारत में महात्मा विदुर ने सुंदर पत्नी को तीसरा और यदि वह मीठा बोलने वाली तो उसे जीवन का चौथा सुख बताया है। यह इसलिए कि पत्नी सुंदर होगी तो आपका मन बाहर की ओर नहीं भटकेगा और इस स्थिति में में किए जाने वाले पापों से आप बच जाएंगे। 

आज्ञाकारी पुत्र
वर्तमान समय में सबसे बड़ी समस्या ही संतान को लेकर है। संतान यदि गलत रास्ते पर निकल जाए तो माता-पिता को ही इसके लिए दोषी माना जाता है और यदि संतान विद्वान होने पर भी माता-पिता के वश में न हो तो भी सबसे ज्यादा दुख उन्हें ही होता है। इसलिए महात्मा विदुर ने कहा है कि जिसका पुत्र आज्ञाकारी हो, उसे जीवन में कभी कोई दुख नहीं होता।

विद्या का ज्ञान 
कई बार ऐसा भी देखने में आता है कि कोई व्यक्ति कभी धनवान होता है, तो कुछ दिनों बाद पैसे-पैसे के लिए मोहताज हो जाता है। ऐसा उन लोगों के साथ होता है जिनके पास अपना पैत्रिक धन होता है और वे इसे अनियमित रूप से खर्च करते हैं। अगर आपके पास कोई ऐसी कला हो तो आपके जीवन में कभी धन का अभाव नहीं होगा और आप सम्मानपूर्वक जी सकेंगे।


 

Lata

Advertising