विदुर नीति- ऐसे लोगों की उम्र होती है कम

punjabkesari.in Thursday, Jan 07, 2021 - 05:58 PM (IST)

महात्मा विदुर महाभारत काल के ऐसे विद्वान थे, जिन्हें दूरदृष्टा और महान विचारक कहना गलत नहीं होगा। उनकी द्वारा कही गई बातें भूतकाल में भी काम आती थी और भविष्य में भी आएंगी। विदुर नीति के अनुसार मनुष्यों की बुरी आदतें उसको पतन की ओर ले जाती हैं। विदुर नीति के अनुसार जिन लोगों में कुछ विशेष प्रकार की गंदी आदतें होती हैं उनकी आयु कम होती है। चलिए आगे जानते हैं उन आदतों के बारे में-
PunjabKesari
विदुर के अनुसार, हर समय खुद की तारीफ करवाने वाला व्यक्ति और खुद को समझदार समझने वाला व्यक्ति घमंडी होता है। कुछ लोग खुद को सबसे ज्यादा श्रेष्ठ समझने लगते हैं, ऐसे लोगों की उम्र कम होती है।

विदुर नीति के अनुसार, लाल सबसे बुरी बला होती है। चाणक्य कहते हैं कि लोभी और स्वार्थी व्यक्ति ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रहता है। विदित हो कि लालच और स्वार्थ को व्यक्ति का शत्रु माना गया है।

क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। गुस्से में इंसान कई बार कुछ इतना गलत कर जाता है कि उसका पश्चताप पूरे जीवन करना पड़ता है। इसलिए जब कभी भी गुस्सा आए उस पर तुरंत काबू पाने की कोशिश करनी चाहिए।

समाज में सुख, शांति बनाए रखने के लिए मनुष्य के अंदर त्याग की भावना होनी चाहिए। जो व्यक्ति त्याग करना नहीं जानता उसकी शीघ्र ही मृत्यु हो जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News