आज शुक्र करेंगे धनु राशि में प्रवेश, जानें क्या असर होगा आपकी Money और Honey पर

Tuesday, Jan 29, 2019 - 11:00 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


आज मंगलवार, 29 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। रात 11:28 पर शुक्र ग्रह यानि वीनस धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 24 फरवरी की रात 10:45 तक यहीं पर स्थित रहेंगे। अमतौर पर ये मीन राशि में उच्च के और कन्या राशि में नीच के होते हैं। शुक्र ग्रह का सबसे अधिक प्रभाव मैरिड लाइफ और फाइनेंशियल कंडीशन पर पड़ता है। इस राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या होगा असर आइए जानें-

मेष- सितारे बुलंदियों पर हैं। मेहनत से अधिक लाभ मिलेगा। जितना धन चाहेंगे उससे भी अधिक बटोरेंगे। जीवनसाथी का प्यार और साथ दोनों मिलेंगे।
उपाय- 24 फरवरी तक हर रोज़ काली या लाल गाय को रोटी, चारा या गुड़ खिलाएं। 

वृष- तन और मन स्वस्थ रहेगा। पार्टनर की हर इच्छा का सम्मान करें, उनके प्यार और साथ से ही सितारे मनचाहा लाभ देंगे। शत्रुओं पर विजय मिलेगी।
उपाय- 24 फरवरी तक हर रोज़ मंदिर देव दर्शनों के लिए जाएं, लाभ होगा।

मिथुन- यात्राओं का शुभ योग बन रहा है, जो न केवल इस लोक बल्कि परलोक में भी लाभ देने वाली साबित होंगी। तन और मन तंदरुस्त रहेंगे।
उपाय- प्रतिदिन माता-पिता के चरण छूकर आशीर्वाद लें।

कर्क- 24 फरवरी तक ग्रोथ के चांस हैं। अपनों का सहयोग मिलेगा। हनी और मनी दोनों लाभ देंगे। संतान से निराशा हो सकती है। 
उपाय- बेड लक से बचने के लिए 24 फरवरी तक घर की महिला बालों में गोल्डन कलर का हेयर क्लिप, पिन या अन्य कोई भी चीज़ इस्तेमाल करे।

सिंह-  धर्म-कर्म के कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना अपार लाभ देगा। हनी को लेकर आपका पागलपन नुकसान पहुंचाएगा। संतान से अधिक उम्मीदें न लगाएं।
उपाय- दूध अथवा दूध से बने पदार्थों का दान करें।

कन्या- प्रॉपर्टी, गाड़ी और बंगले का सुख मिलेगा। एकस्ट्रा मैरिटल रिलेशन बन सकते हैं, सावधान रहें। संतान सुख मिलेगा।
उपाय- गुड लक के लिए धरती में काला सुरमा दबाएं।

तुला- धन-संपत्ति का सुख मिलेगा लेकिन सुख की नींद नहीं आ पाएगी। भाई-बहनों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं, सतर्कता बरतें। सेहत का ध्यान रखें।
उपाय- पाटर्नर को खुश रखें, तभी सारी परेशानियां खत्म होंगी।

वृश्चिक- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धन कमाने के नए साधन बनेंगे। हर तरह का सुख मिलेगा। शत्रुओं से सावधान रहें।
उपाय- किसी भी धार्मिक स्थान पर अपनी शक्ति के अनुसार गाय का घी दान करें।

धनु- तन, मन और धन का हर सुख मिलेगा। किसी तरह की कोई परेशानी शेष नहीं रहेगी। संतान से कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
उपाय- नहाने के पानी में एक चम्मच दही मिलाकर नहाएं। 

मकर- गृहस्थ सुख पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य खराब रहेगा। दूसरों से सहायता पाने के लिए मेहनत करनी पड़ेगी।
उपाय- हर रोज़ गाय माता के पैर छूकर आशीर्वाद लें। 

कुंभ- सुंदरता में निखार आएगा। धन लाभ के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। स्वभाव में थोड़ा चेंज आ सकता है। जीवनसाथी का साथ हर मुश्किल से निकालेगा।
उपाय- चमेली का तेल दान करने से धन-लाभ होगा।

मीन- करियर में मनचाही सफलता प्राप्ति के योग हैं। धन लाभ के बहुत सारे अवसर मिलेंगे, पूरा-पूरा फायदा उठाएं। गाड़ी-बंगले का सुख भी मिल सकता है।
उपाय- धार्मिक स्थान पर दही अथवा दही से बनी चीज़ों का दान करें।

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

Niyati Bhandari

Advertising