कर्क से निकल शुक्र करेंगे सिंह में प्रवेश, जानिए कौन सी राशि होगी प्रभावित

Friday, Aug 16, 2019 - 07:42 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह कुछ समय की अवधि के बाद अपना घर यानि राशि बदलता है जिसका मानव व उसके जीवन पर गहरा असर पड़ता है। आज शाम यानि 16 अगस्त की रात 8.39 पर वैभव एवं विलासिता के स्वामी दैत्यगुरु शुक्र कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मान्यताओं की मानें तो शुक्र के इस परिवर्तन को शुभ नहीं माना जाता। ऐसा इसलिए क्योंकि सिंह राशि के स्वामी सूर्य के साथ शुक्र की नैसर्गिक शत्रुता रहती है।

तो वहीं ज्योतिषियों का मानना है जातक की जन्मकुंडली में शुक्र मकान, वाहन, विलासिता, वैभव, ऐश्वर्य, संतान सुख, राजपद, शिक्षा, उत्तम स्वास्थ्य और सौंदर्य के कारक माने गए हैं। इसीलिए इनका गोचर किसी भी जातक की जन्म कुंडली में महत्वपूर्ण फलादेश का कारण होता है और तुला राशि के स्वामी शुक्र मीन राशि में उच्च के होते हैं सामान्यतः इनका दुष्प्रभाव बहुत ज्यादा नहीं पड़ता किंतु स्वास्थ्य व वैवाहिक जीवन के विषय में शुक्र की बहुत बड़ी भूमिका होती है।
 

तो आइए जानते हैं शुक्र ग्रह का सिंह राशि में जाना कैसे रहेगा-
मेष राशि-
इस राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर कुछ मानसिक उलझनें पैदा कर सकता है। खास कर के प्रेम संबंधों में वाद विवाद की संभावना अधिक रहेगी। मगर विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर परिणाम मिलेंगे।

वृष राशि- इस राशि वालों के लिए शुक्र के ये राशि परिवर्तन विलासिता पर खर्च करवा सकता है। तो वहीं दूसरी तरफ़ भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती हैं किंतु पारिवारिक कलह का भी सामना करन पड़ेगा। इस दौरान किसी भी तरह की सरकारी अथवा प्राइवेट सर्विस के लिए किया आवेदन बेहतर लाभ दिला सकता है।

मिथुन राशि- इस राशि पर गोचर के प्रभाव से भाई-बहनों के बिगड़े रिश्ते सुलझ जाएंगे और उनमें प्यार और स्नेह बढ़ेगा। लेकिन बीच-बीच में छोटी-छोटी बातों को लेकर मन-मुटाव हो सकते हैं। इसलिए संभव  हो तो अपनी जिद्द और आवेश पर नियंत्रण रखें, फायदेमंद साबित होगा।

कर्क राशि- कर्क वालों की राशि के धनभाव में शुक्र के आ जाने से आय के स्रोत बढ़ेंगे और  लंबित पड़ा हुआ पैसा भी वापस आएगा। अपने कार्य में गोपनीयता बरकरार रखें।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान मानसिक व्यग्रता होगी, निर्णय लेते समय भी उलझनों का सामना करना पड़ेंगे। मगर दूसरो ओर कार्यक्षेत्र में विस्तार ही देगा और पद एवं गरिमा की वृद्धि कर आएगा।

कन्या राशि- कन्या राशि वाले जातकों के लिए बारहवें भाव में शुक्र का गोचर स्वास्थ्य खास करके नेत्र विकार के योग बनाएगा मगर विलासिता पर खर्च भी हो सकता है और आमदनी भी बढ़ेगी।

तुला राशि- आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही साथ में मान सम्मान की वृद्धि भी करवाएगा। महिला वर्ग के लिए यह गोचर बेहतरीन है इसलिए किसी भी तरह की कामयाबी हासिल करना चाह रही हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं।

वृश्चिक राशि- शिक्षा-प्रतियोगिता में सफलता दिलाएगा। नौकरी में पदोन्नति और नए अनुबंध के योग भी बनेंगे किसी भी तरह का कार्य आरंभ करना चाह रहे हो तो समय शुभ है लाभ उठा सकते हैं।

धनु राशि- प्रतीक्षित परिणामों को अनुकूल करेगा। कई महीनों से रुका हुआ काम बन जाएगा। राज्य सरकार के उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- इस राशि वाले जातकों को शुक्र का अष्टम भाव में जाना मिलाजुला फल देगा। प्रसिद्धि की दृष्टि से योग बेहतरीन है किंतु स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल नहीं है। रोमांस के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के कुंडली में शुक्र सप्तम भाव में है जिसके चलते शुक्र विवाह संबंधी वार्ता तो सफल कराएगा। नए प्रेम संबंध के आरंभ का भी योग बन रहा है। अगर आप साझा व्यापार करना चाह रहे हैं तो सावधानी बरतें क्योंकि इस राश वालों के व्यापार के लिए शुक्र उतना शुभ नहीं रहेगा।

मीन राशि- आख़िरी राशि मीन के लिए शुक्र के इस गोचर के दौरान छठें शत्रु भाव में जाने से थोड़ी सी चिंता पैदा कर सकता है क्योंकि यह गुप्त शत्रु बढ़ाएगा और ऐसे गुप्त शत्रु रहेंगे जो पढ़े-लिखे लोग होंगे।ज भविष्य में आपके लिए काफ़ी मुसीबतें पैदा कर सकते हैं।

Jyoti

Advertising