प्यार के देवता बदलेंगे अपना घर, जानें आपकी राशि पर क्या होगा असर

Saturday, Feb 23, 2019 - 10:23 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)


24 फरवरी, रविवार को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन रात 10:45 पर प्यार के देवता शुक्र मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और 21 मार्च को देर रात 3:45 तक यहीं पर रहने वाले हैं। ज्योतिष विद्वानों के अनुसार 21 मार्च तक शुक्र के मकर राशि में इस गोचर का 12 राशियों पर भी असर होगा। वैसे तो ये बदलाव बहार लाएगा लेकिन कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव नहीं पड़ेगा। कुछ खास उपाय कर लेने से बैड लक को गुड लक में बदला जा सकता है। 

मेष- 21 मार्च तक आपका और आपके पापा का सफलता बाहे पसारे इंतजार कर रही है। लाइफ का हर सुख मिलने के योग बन रहे हैं खासकर वाहन का सुख। 
उपाय- किसी भी मंदिर में अपनी शक्ति के अनुसार दही दान करें।

वृष- 21 मार्च तक गुड लक आपके साथ है, हर सपना पूरा होने के योग हैं। संतान का सुख आपकी खुशियां बढ़ाएगा।
उपाय- काली या लाल गाय को रोटी, गुड़, हरा चारा या काला नमक खिलाएं।

मिथुन- स्वास्थ्य में सुधार आएगा। खान-पान का ध्यान रखें, सेहत संबंधी सभी समस्याएं खत्म होंगी। जीवनसाथी की किसी बात को न टालें। शत्रु आपके सामने सिर नहीं उठा सकेंगे।
उपाय- 21 मार्च तक हर रोज़ मंदिर जाएं। हर तरह का बुरा समय टल जाएगा।

कर्क- एक्स्ट्रा मैरिटल रिलेशन के योग हैं, संभल कर रहें। ऐशो-आराम पर सोच-समझ कर खर्चा करें। पार्टनरशिप में व्यापार करने से पहले अच्छी तरह सोचें।
उपाय- हर रोज़ माता-पिता का आशीर्वाद लेने के बाद अपने दिन की शुरुआत करें। 

सिंह- संतान से अधिक उम्मीद न लगाएं। धन लाभ के योग हैं। फ्रेंड सर्कल से हर तरह का लाभ मिलेगा।
उपाय- गोल्डन कलर की कोई भी चीज़ हमेशा अपने पास रखें।

कन्या- लाइफ के हर पक्ष से खुशहाली मिलने के योग हैं। लव लाइफ तो गजब की रहने वाली है।
उपाय- किसी भी धार्मिक स्थान पर दूध का दान करें।

तुला- 21 मार्च तक फाइनेंसियल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। माता के साथ वाद-विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी भी मन्दिर में रूई दान करें।

वृश्चिक- हर कोई आपकी मीठी और प्यारी बातों के मोहपाश में बंध जाएगा। अच्छे सम्पर्क बनेंगे।
उपाय- महिलाओं के साथ आदरपूर्वक पेश आएं।

धनु- कुबेर देव आप पर जमकर धन बरसाने वाले हैं। लाइफ में जिस चीज़ की इच्छा थी वह पूरी होगी।
उपाय- मन्दिर में उबले आलू और हल्दी का दान करें। 

मकर- अपने स्वभाव में मधुरता लाएं अन्यथा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अध्यात्म की ओर ध्यान लगाएं।
उपाय- सात तरह के अनाज का दान करें।

कुंभ- लाइफ पार्टनर के साथ प्यार और रोमांस में समय व्यतित होगा। धन का सुख भी बना रहेगा।
उपाय- घर की थोड़ी-सी धूल लेकर किसी वीराने में दबाएं।

मीन- जीवनसाथी की सलाह से काम करेंगे तो सक्सेस मिलेगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। खूबसूरती में चार चांद लगेंगे।
उपाय- गाय की सेवा करें, संभव नहीं है तो गऊशाला में दान करें।

कुंभ के बारे में कितना जानते हैं आप !

Niyati Bhandari

Advertising