शुक्र और सूर्य का बजेगा डंका, इन राशियों को मिलेगी रिकार्ड कामयाबी

Tuesday, Apr 16, 2024 - 10:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

एक साथ दो महत्वपूर्ण ग्रह अपनी उच्च राशियों में गोचर करते हुए कुछ राशियों को रिकॉर्ड तोड़ कामयाबी देने वाले हैं। शुक्र ग्रह तो 31 मार्च से अपनी उच्च मीन राशि में आ चुके हैं और 13 अप्रैल से सूर्य का गोचर भी अपनी उच्च मेष राशि में हो रहा है। सूर्य को संसार की आत्मा कहा जाता है और ग्रहों का राजा कहा जाता है। जबकि जो शुक्र ग्रह हैं,  वह हमारे जीवन में भौतिक सुख और सुविधाएं हमें देते हैं। ग्लैमरस लाइफ देते हैं। मैटेरियलिस्टिक लाइफ देते हैं। प्रेम देते हैं। शोहरत देते हैं और खूब पैसा भी देते हैं। जब यह दोनों ग्रह अपनी उच्च राशियों में होते हैं तो कई राशियों पर किस्मत मेहरबान हो जाती है और समाज में स्टेटस भी बढ़ता है और खूब पैसा भी आता है। शुक्र ग्रह तो 24 अप्रैल तक अपनी उच्च राशि में बैठकर के वापस आते रहेंगे और सूर्य 13 अप्रैल से पूरा एक महीना अपनी उच्च राशि में बैठकर अपना पूरा जलवा दिखाएंगे।

सूर्य और शुक्र के अपने उच्च राशि में रहने से किन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है-

शुक्र और सूर्य जिन राशियों की जिंदगी में कमाल दिखाने वाले हैं, उनमें पहली भाग्यशाली राशि मेष राशि है। मेष राशि राशि वालों की जिंदगी में सूर्य और शुक्र दोनों मिलकर खुशियों के रंग भरने वाले हैं। कोई बड़ी मुराद पूरी करने वाले हैं। इनकम का नया स्रोत विकसित करने वाले हैं। समाज में अच्छा स्टेटस देने वाले हैं। लग्जरी लाइफ देने वाले हैं।

आपके द्वारा की गई मेहनत का फल अब मिलने वाला है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे, जिससे आमदनी में वृद्धि होगी। इसके साथ ही अच्छी मात्रा में बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। इसके साथ ही नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप अपने कार्य कौशल से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। निवेश करना भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप हर चुनौती को पार करके सफलता हासिल करते रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। कुल मिलाकर पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। रिश्ते की बात करें तो लव लाइफ और वैवाहिक जीवन अच्छा जाने वाला है।


दूसरी भाग्यशाली राशि मिथुन राशि है। मिथुन राशि वालों की सूर्य और शुक्र मिलकर भौतिक इच्छाएं पूरी करने वाले हैं। आप अपने वाणी और प्रबंधन के कौशल से बिजनेस में खूब लाभ कमाने वाले हैं। आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। इसके साथ ही धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

तीसरी भाग्यशाली राशि कर्क राशि है। कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार में भी खूब लाभ मिलने वाला है। वित्तीय स्थिरता और समृद्धि में काफी योगदान मिलने वाला है। विकास के कई अवसर मिल सकते हैं। धन संचय करने में भी कामयाब हो सकते हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहने वाला है।

चौथी भाग्यशाली राशि कन्या राशि है। कन्या राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन लाभ मिल सकता है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और धन इकट्ठा करने में भी कामयाब हो सकते हैं। नौकरी में भी आपके काम की प्रशंसा होगी। आपके कौशल और मेहनत को देखकर कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। करियर के संबंध में विदेश यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है। व्यापार की बात करें तो उच्च लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। इसके साथ ही अपने प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आएंगे। रिश्तों की बात करें तो समय काफी खुशनुमा जाने वाला है।

पांचवी भाग्यशाली राशि मीन राशि है। शुक्र की यह उच्च राशि है। सूर्य की यह मित्र राशि है। सूर्य देव धन भाव में विराजमान होंगे। इससे धन लाभ के प्रबल योग हैं। आय के नए स्तोत्र बनेंगे। वहीं, करियर और कारोबार को नया आयाम मिल सकता है। साथ ही मानसिक तनाव से निजात मिलेगी। मीन राशि वालों के कई अटके हुए काम बनते चले जाएंगे। विदेश जाने की कोई फाइल लगाई है तो अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी जाने वाली है। विदेशी मुद्रा व्यवसाय करनी की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में करें। इससे आपको खूब लाभ मिलेगा और धन कमाने में कामयाब होंगे। वैवाहिक जीवन में भी खुशियां बनी रहेंगी।

गुरमीत बेदी
9418033344

Niyati Bhandari

Advertising