शुक्र ग्रह का देखिए कमाल: चल पड़े हैं सीधी चाल, कई राशियां होगी मालामाल

Friday, Jun 26, 2020 - 11:03 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sukra Margi Prabhav: कल 25 जून को शुक्र ग्रह तुला राशि में मार्गी हो गए हैं। ये शुक्र की अपनी राशि है। इस राशि के लोगों के लिए भी शुक्र मार्गी होकर शुभ फल लेकर आ रहे हैं । समाज में मान-सम्मान मिलेगा। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक दिक्कतों से भी छुटकारा मिलेगा। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी। धन लाभ भी होगा। बाकी राशियों की अब बात करते हैं।

मेष राशि वालों की आर्थिक तंगी दूर होगी। घर-परिवार से सुख हासिल होगा। पति-पत्नी के बीच विवाद दूर होंगे।

वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना उनके लिए वरदान साबित होने वाला है। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी और जो लोग अभी तक कुंवारे हैं, उन्हें अच्छे प्रस्ताव आएंगे।

मिथुन राशि वालों को संपत्ति को लेकर वाद विवाद में नहीं पड़ना चाहिए बल्कि अपने बिजनेस पर फोकस करना चाहिए। बिजनेस पर ध्यान करोगे तो निश्चित रूप से फायदा होगा।

कर्क राशि वालों को परिवार के बड़े सदस्यों का सहयोग मिलेगा। काफी दिनों से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे । प्रेम विवाह के मामले में भी सफलता मिलेगी। ऐसा समझ लीजिए कि शुक्र ग्रह आपके लिए बहुत अच्छा वक्त लेकर आए हैं और आपने इस वक्त का पूरा फायदा उठाना है।

सिंह राशि वालों को बहस से बचना होगा लेकिन भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। घर में कोई शुभ आयोजन हो सकता है। कई स्रोतों से आमदनी आएगी। अगर सरकारी नौकरी में हैं तो प्रमोशन का योग भी है।

कन्या राशि वालों के लिए भी शुक्र का मार्गी होना एक अच्छी खबर लेकर आ रहा है। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश पूरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा।

तुला राशि वालों पर तो शुक्र ग्रह विशेष रूप से मेहरबान रहेंगे यानी पांचों उंगलियां घी में रहने वाली हैं। समाज में रुतबा बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में नई गर्माहट और ताजगी आएगी।

वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास और उत्साह में बढ़ोतरी होगी । वैवाहिक जीवन में भी प्रेम बना रहेगा। नई योजनाएं भी आप बनाएंगे।

धनु राशि वालों के शत्रु परास्त होंगे। प्रेम संबंध भी सुधरेंगे। अगर कोई हैल्थ प्रॉब्लम चल रही है तो वह भी दूर होगी लेकिन कुछ गैर जरूरी खर्चे भी हो सकते हैं।

मकर राशि वालों को कुछ अच्छी खबरें भी मिल सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए खास तौर पर यह समय अच्छा रहने वाला है। जो दंपती संतान सुख की चाहत रखते हैं, उनकी मुराद पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि वालों के हालांकि खर्च बढ़ेंगे लेकिन खर्च शुभ कार्यों पर होंगे। घर में नई साज-सज्जा के लिए आप पैसा खर्च कर सकते हैं । कार्यक्षेत्र में भी उन्नति के योग बन रहे हैं । अगर सरकारी नौकरी में हैं तो अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।

मीन राशि वालों के लिए शुक्र का मार्गी होना यह संदेश लेकर आ रहा है कि अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में अगर कोई मामला चल रहा है तो उसका फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

चलते चलते अब आपको यह भी बता दें कि इस महीने जो 6 ग्रहों के वक्री होने का योग बना था, वह अब खत्म हो गया है। अब 6 ग्रह वक्री नहीं रहे बल्कि बुध गुरु और शनि ही वक्री हैं जबकि राहु और केतु तो हमेशा वक्री ही रहते हैं।

गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

Niyati Bhandari

Advertising