Vehicles Purchase Muhurat 2024: नए साल के पहले माह में वाहन खरीदने के बन रहे हैं शुभ योग, नोट कर लें date

Wednesday, Jan 03, 2024 - 09:49 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vehicles Purchase Muhurat: नए साल का आगमन हो चुका है। इसकी शुरुआत के साथ-साथ लोग अपने नए साल को और भी बेहतरीन बनाने के लिए शॉपिंग करते हैं। अगर आप भी नए साल की स्टार्टिंग में कोई वाहन कार या बाइक जैसी चीजे खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो उसके लिए शुभ मुहूर्त जानना बेहद ही जरुरी है। बता दें कि हिन्दू धर्म में कोई भी काम बिना मुहूर्त के नहीं किया जाता है। अगर इसका ध्यान न दिया जाए तो इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। कहते हैं अगर कोई भी चीज मुहूर्त और योग के हिसाब से ली जाए तो इसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं। अगर आप भी जनवरी माह में कोई वाहन लेने का प्लान बना रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए बेहद ही खास होने वाला है। तो चलिए जानते हैं जनवरी माह में वहां खरीदने के कौन से शुभ योग बन रहे हैं।

Why is it special to buy a vehicle during auspicious time मुहूर्त में वाहन खरीदना क्यों होता है खास

ज्योतिष शास्त्रों और मान्यताओं के अनुसार शुभ तिथि और मुहूर्त में लिया गया वाहन आपको दोगुना शुभ फल प्रदान करता है। अगर आप कोई भी चीज खरीदने से पहले मुहूर्त देखते हैं तो इसका फायदा वाहन के मालिक को देखने को मिलता है।

7 जनवरी 2024     रविवार रात 10:08 से 12:46 तक अनुराधा
14 जनवरी 2024 रविवार सुबह 07:15 से 07: 59 तक धनिष्ठा
15 जनवरी 2024 सोमवार सुबह 07:15 से 08:07 तक पूर्व भाद्रपद, शतभिषा
17 जनवरी 2024 बुधवार रात 10:06 से अगले दिन सुबह 03:33 तक रेवती
21 जनवरी 2024 रविवार सुबह 07:14 से शाम 07:26 तक रोहिणी
22 जनवरी 2024 सोमवार शाम 07:51 से अगले दिन शाम 04:58 तक मृगशिरा
24 जनवरी 2024 बुधवार रात 09:49 से अगले दिन सुबह 07:13 तक पुनर्वसु
25 जनवरी 2024 गुरुवार सुबह 07:13 से अगले दिन सुबह 07:12 तक पुनर्वसु, पुष्य
26 जनवरी 2024 शुक्रवार सुबह 07:12 से 10:28 तक पुष्य
31 जनवरी 2024 बुधवार सुबह 07:10 से अगले दिन सुबह 07:10 तक हस्त, चित्रा

 






 

Prachi Sharma

Advertising