इस एक पौधे को लगाने से मिलता है लंबी आयु का वरदान

Monday, Oct 28, 2019 - 02:18 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हमारे समाज में वास्तु और फेंगशुई को काफी महत्वता दी जाती है। कहते हैं कि अगर सब कुछ वास्तु के हिसाब से हो तो घर में किसी तरह की कोई परेशानी व्यक्ति को परेशान नहीं करती है। घर को अगर वास्तु के हिसाब से बनाया व सजाया गया हो तो घर में सकरात्मकता बनी रहती है। वहीं कुछ लोग घर को सजाने के लिए कई तरह के पेड़-पौधों का प्रयोग करते हैं, लेकिन उन्हीं में से कुछ ऐसे पौधे शामिल हैं, जिन्हें घर में लगाने से व्यक्ति को हर काम में तरक्की मिलती है और साथ ही लंबी आयु का वरदान भी मिलता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं, बांस के पौधे की, जिसे घर में लगाने से व्यक्ति के सार कष्ट दूर हो जाते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 

शास्त्रों के अनुसार बांस की लकड़ी को जलाना मना है। किसी भी हवन अथवा पूजन में बांस को नहीं जलाया जाता है। भारतीय सनातन परंपराओं के अनुसार कहा जाता है की बांस की लकड़ी को जलाने से वंश का विनाश हो जाता है और पितृदोष लग जाता है। इसलिए इसे घर में अच्छी प्रकार से सजा कर रखा जाता है, जिससे कि ये शुभता प्रदान करते हैं। 

वास्तु विज्ञान के अनुसार भी बांस को शुभ माना जाता है। शादी, जनेऊ, मुण्डन आदि में बांस की पूजा एवं बांस से मंडप भी बनाए जाते हैं। माना जाता है कि बांस का पौधा जहां भी होता है वहां बुरी आत्माएं नहीं आती हैं। इसलिए इसे घर में लगाना शुभ होता है।  

फेंगशुई में लंबी आयु के लिए बांस के पौधों को बहुत शक्तिशाली माना जाता है। यह अच्छे भाग्य का भी संकेत देते है, इसलिए बांस को फेंगशुई की दृष्टि से घर में लगाना भी शुभ होता है।

फेंगशुई की मानें तो चीन के लोग अपने घर में बोनसाई बांस का पौधा रखते हैं। इसे रखने से पौधे को घर में रखने ले तरक्की और खुशियां आती हैं। इसलिए हर किसी को इस पौधे को घर में रखना चाहिए।

अगर इसे साज-सजावट की दृष्टि से देखा जाए तो ये बहुत ही खूबसूरत लगता है। बांस के पौधे के बारे में कहा जाता है कि कार्यालय में मेज पर सीधी ओर रखना लाभकारी होता है। इसके प्रभाव से नकारात्मक ऊर्जा खुद ही नष्ट हो जाती है। वहीं अगर इसे घर में रखना हो तो पूर्व या दक्षिण दिशा में ही रखना चाहिए। 

Lata

Advertising