Vastu tips to increase love life: Married Life में है तनाव, इन उपायों को करने से दूर होंगे सारे मनमुटाव

Saturday, Nov 04, 2023 - 12:41 PM (IST)

 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu tips to improve husband wife relationship: अगर आप भी अपने जीवनसाथी के साथ अनबन दूर करना चाहते हैं और अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो घर में छोटे से बदलाव से मदद मिल सकती है। इससे आपके पारिवारिक जीवन में मधुरता आएगी क्योंकि घर का वास्तु गलत होने की वजह से नैगेटिव एनर्जी पैदा होती है।



अगर आप अपने शादीशुदा जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं तो घर की उत्तर- पूर्व दिशा में नीले और बैंगनी रंग का पेंट करा लें।

अपने पार्टनर के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं तो अपना बैडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ बनाएं। बैडरूम की दीवारों को हल्के और पेस्टल शेड रंगों में रंगे।

आपको लोहे या किसी धातु से बने बैड पर नहीं सोना चाहिए।



इसके अलावा आप दक्षिण- पूर्व दिशा की तरफ किचन बनाएं और किचन की दीवारों को ऑरेंज रंग से कलर करें।

आप बैडरूम की पश्चिम दिशा में अपने पार्टनर के साथ का फोटो लगा सकते हैं।



बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु और केले के वृक्ष की पूजा करें। बृहस्पतिवार व्रत कथा पड़ें। संभव हो तो 11, 21 या 51 गुरुवार तक व्रत रखें।

रविवार को छोड़कर प्रतिदिन पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें।

Niyati Bhandari

Advertising