अगर आपके घर में भी लगा है इमली का पौधा तो हो जाएं सावधान

Tuesday, Feb 02, 2021 - 03:15 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
न केवल वास्तु शास्त्र में बल्कि हिंदू धर्म के भी कई शास्त्र व पुराणों आदि में पेड़-पौधों का भी अधिक महत्व है। धार्मिक दृष्टि से हर तरह का पेड़ पौधे अपना अलग महत्व रखते हैं। जी हां, आप बिल्कुल सही अनुमान लगा रहे हैं, हम आपको कुछ ऐसी ही जानकारी देने आएं हैं जो पेड़-पौधों से जुड़ी हुई है। वास्तु शास्त्र की मानें तो इसमें ऐसे कई पेड़-पौधों के बारे में भी बताया गया है जिन्हें घर में लगाने से न केवल व्यक्ति के जीवन से न केवल नकारात्मकता का नाश होता है बल्कि उसके जीवन में सुख-सौभाग्य की बढ़ोतरी होती है। 
 
तो वहीं इसके विपरीत ऐसे भी कई पौधे होते हैं जिन्हें घर में लगाने से सकारात्मकता घर से जाने लगती है और नकारात्मकता घर में प्रवेश करने लग जाती है। इसलिए ऐसे में हर किसी के लिए ये जानना अधिक जरूरी है कि हर व्यक्ति को पता होना चाहिए कि घर में कौन सा पेड़-पौधे रखने चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ पौधों के बारे में जिन्हें घर में लाने से आपके जीवन में बुरा प्रभाव पड़ सकता है।  

इमली का पौधा
कुछ लोग बिना किसी जानकारी के अपने घर में इमली का पौधा लगा लेते हैं, जिसे लगाना वास्तु शास्त्र के अनुसार बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता है। बल्कि कहा जाता है कि न केवल घर में बल्कि इसका घर के आस-पास होना भी शुभ नहीं होता। जिन लोगों के घर के पास इमली का पौधा लगा होता है उनके जीवन में विभिन्न प्रकार की समस्याएं आती हैं। जैसे परिवार के सदस्यों कोतरह-तरह के रोग होना, घर के मुखिया के साथ अन्य लोगों के कारोबार में तरक्की न होना, घर में क्लेश आदि रहना। 

खजूर का पौधा
वास्तु विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी व्यक्ति को अपने घर में खजूर का पौधा नहीं लगाना चाहिए। अक्सर देखा जाता है जिस घर में बड़ा बगीचा आदि होता है उस घर में लोग इसे लगा लेते हैं। मगर लगभग लोग इस बात से अंजान होते हैं कि इसे लगाने से धन का अत्याधिक व्यय होने लगता है। यानि घर में धन की आवक में रुकावटें आने लगती हैं। तो वहीं जो धन आता भी वो टिक नहीं पाता। 
 
बेरी का पौधा
वास्तु शास्त्री बताते हैं कि न घर में न घर के आसपास बेरी का पेड़ होना अशुभ होता है। कहा जाता है समस्त पौधों में से सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव देने वाला पौधा बेरी का ही माना जाता है। तो अगर आपके घर के पास ये पौधा लगा हो तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए, अन्यथा घर में दरिद्रता आने लगती है। 

Jyoti

Advertising