एक pyramid में बसी हैं घर की खुशियां

Tuesday, Jun 12, 2018 - 10:54 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
हर कोई अपने जीवन में खुशहाली और धीरजता का इच्छुक होता है, जिसके लिए इंसान अपने जीवन में हर कोशिश भी करता है। प्राॅपर्टी से संबंधित खुशहाली पाने के लिए लोग कई उपाय करते हैं, लेकिन फिर भी उसकी लाइफ़ में खुशहाली आ नहीं पाती। तो चलिए आज आपको बताते हैं एक एेसा उपाय, जिसे अपनाने से किसी के भी बंद किस्मत के दरवाज़े खुल सकते हैं।

वास्तु से जुड़े इस उपाय के बारे में शायद ही आपको पता होगा। वास्तु के अनुसार घर में पिरामिड इंस्ट्रूमेंट रखने से बहुत अच्छे लाभ होते हैं। ये देखने में तो बहुत सिंपल सा लगता है लेकिन इसका असर आपके भाग्य को बदलने की ताकत रखता है। कहते हैं कि पिरामिड को घर के अंदर रखने से पॉजिटिविटी आती है और अगर पिरामिड को घर के बीचो-बीच रख दिया जाए तो इसका असर और भी बढ़ जाता है।

इसी के साथ ये मानव जीवन को बेहतर बनाने में भी मददगार माना जाता है। इसको घर में रखने से सिर्फ नेगेटिविटी ही नहीं दूर होती है बल्कि प्रॉपर्टी से जुड़े सभी मसले भी हल होने लगते हैं और धीरे-धीरे आपके कदम सफलता की ओर बढ़ते चले जाते हैं। 

अगर कोई व्यक्ति किसी प्रकार की नई योजनाएं बना रहा हो तो पिरामिड घर में रखने से उसमे हमेशा सक्सेस मिलती है। इतना ही नहीं इससे आपके सभी बिगड़े काम बड़ी आसानी से बन सकते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार इसको घर में रखने से पहले सही दिशा का ज्ञात होना बहुत जरूरी है। 

क्या आपने कभी इस पेड़ को देखा है (देखें VIDEO)

 

Jyoti

Advertising