घर के इस हिस्से में जरूर करें ये काम, धन का होगा आगमन

Friday, Aug 05, 2022 - 11:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र के बारे में आज कल के समय में लगभग लोग वाकिफ़ है। इतना ही नहीं लोग अपने घर आदि की संरचना भी इसके मद्देनजर करने लगे हैं। परंतु इससे जुड़ी कुछ बातें ऐसी भी हैं, जिनके बारे में बहुत से लोग अंजान है। दरअसल हम बात करने जा रहे हैं वास्तु शास्त्र में बताई गई दिशाओं से संबंधित खास जानकारी की। लगभग लोग ये तो जानते हैं तो कि वास्तु शास्त्र में दिशाओं का अधिक महत्व, पर इससे जुड़ी अन्य खास बातों से रूबरू नहीं होते। तो अगर आप भी दिशाओं से जुड़ी जानकारी जाना चाहते हैं तो आपको बता दें इसके लिए आपको किसी शास्त्र की मदद लेने की कोई आवश्यकता नहीं है, बल्कि सिर्फ हमारली वेबसाइट को फॉलो करने की जरूरत है। जी हां, क्योंकि लगातार हम आपको अपनी वेबसाइट के जरिए वास्तु शास्त्र से जुड़ी जानकारी आप तक पहुंचा रहते हैं इसी बीच आज हम आपको बताने जा रहे हैं वास्तु शास्त्र में ईशान कोण से जुड़ी खास बातें। बता दें घर के उत्तर-पूर्व दिशा के बीच वाले स्थान को ईशान कोण कहा जाता है। सभी दिशाओं में ईशान कोण को सबसे उत्तम व पवित्र स्थान माना गया है क्योंकि इस दिशा में सभी देवी-देवताओं का निवास स्थान होता है। तो ऐसे में भूलवश इस दिशा में की गई आपकी छोटी सी गलती भी आपके जीवन में कंगाली ले आता है।

तो आइए जानते हैं ईशान कोण में क्या करना चाहिए और क्या नहीं- 
वास्तु के अनुसार भूलकर भी घर के ईशान कोण में कोई भी भारी चीज नहीं रखनी चाहिए। मान्यता है कि अगर आप इस स्थान पर कोई भारी चीज रख देते हैं तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार रुक जाता है।. जिससे आपको धन हानि का सामना करना पड़ता है। इसलिए इस स्थान पर भारी अलमारी या फिर स्टोर रूम बनाने से बचें।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर के ईशान कोण में भूलकर भी शौचालय नहीं बनाना चाहिए। ऐसा करने से शारीरिक और मानसिक समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं और आपका धन दवाइयों में खर्च होने लगता है।

जैसा कि घर के ईशान कोण में भगवान का वास होता है। इसलिए कभी भी इस जगह पर जूते-चप्पल या फिर कूड़ा-कर्कट न रखें। माना जाता है कि अगर आप इस स्थान जूते-चप्पल रखते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। और आपको जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा इस बात का विशेष ध्यान रखें कि घर के ईशान कोण में मुख्य रूप से नवविवाहित दंपत्ति का बेडरूम नहीं होना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मन मुटाव पैदा होता है और व्यर्थ की समस्याएं बढ़ने लगती हैं।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें

यहां जानिए ईशान कोण में कौन से काम करने से घर में धन का आगमन होता है-
अगर आप घर की खुशहाली चाहते हैं तो आपको घर के ईशान कोण में पूजा का स्थान बनाना चाहिए। इस स्थान पर की गई पूजा हमेशा भगवान को स्वीकार्य होती है और इससे घर की सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।

इसी के चलते घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखने के लिए इस स्थान को हमेशा साफ सुथरा रखें।

वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं। इससे धन में वृद्धि होती है व मां लक्ष्मी का वास होता है।

वहीं शास्त्रों के मुताबिक ईशान कोण जल के स्रोत के लिए उत्तम होता है। इसलिए इस स्थान पर कुआं, बोरिंग, मटका आदि का होना शुभ माना गया है।

अगर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा तो बच्चों के पढ़ने का कमरा हमेशा ईशान कोण में ही रखें। इससे बच्चों का ध्यान पढ़ाई में केंद्रित होता है।
 

Jyoti

Advertising