Kundli Tv- क्या आपके घर का मेन गेट भी है Black तो हो सकता है नुकसान

Sunday, Jul 01, 2018 - 01:29 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
अक्सर कुछ घरों में छोटी-छोटी बातों पर परिवार के सदस्यों के बीच लड़ाई-झगड़ा होने लगता है जिस कारण घर का माहौल हमेशा तनावपूर्ण हो जाता है। लेकिन लोग इसका कारण नहीं समझ पाते हैं कि आखिर क्यों उनके घर में एेसी परिस्थितियां पैदा होती हैं। तो आपको बता दें कि इन सब का कारण आप ही घर में मौज़ूद वास्तु दोष हो सकता है। कुछ ज्योतिष विज्ञानियों के अनुसार एेसे कुछ आसान बातें बताई गईं हैं, जिन्हें अपनाने से इन दोषों से हमेशा के लिए छुटकारा पाया जा सकता है। 

ये हैं 5 ऐसे वास्तु दोष जिनकी वजह से घर में हमेशा अशांति बनी रहती है-


घर का मुख्य दरवाजा काले रंग का नहीं होना चाह‌िए। वास्तु के अनुसार, इससे परिवार के मुख‌िया को धोखा, अपमान और लगातार नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

इस बात का ध्यान रखें कि मेन गेट घर के अन्य दरवाजों से बड़ा होना चाहिए। अगर मेन गेट दूसरे दरवाजों से छोटा हो तो पैसों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।


सूर्योदय के समय घर की ख‌िड़क‌ियां खुली रखनी चाह‌िए। इससे पॉज़िटिव एनर्जी घर में प्रवेश करती है।

घर के दरवाजों के पीछे किसी भी तरह के हथियार या डंडा आदि न रखें। इससे परिवार के सदस्यों के बीच विवाद भी स्थिति बनने की संभावनी ज्यादा रहती है।


घर के किसी भी बेडरूम में वॉश बेस‌िन नहीं होना चाह‌िए। इससे लव लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं। अगर ऐसा हो वॉश बेसिन के आगे पर्दा जरूर लगाएं।

Kundli Tv-12 सालों की तपस्या के बाद बना ये सूर्य मंदिर  (देखें VIDEO)

Jyoti

Advertising