देवी लक्ष्मी को चढ़ता है टेसू का फूल, वास्तु से जानिए इसकी विशेषता

Wednesday, Sep 14, 2022 - 02:03 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आप में से लगभग जानते होंगे कि न केवल प्राचीन समय में बल्कि वतर्मान समय में भी लोग वास्तु शास्त्र को अपनाने लगे हैं। कहा जाता है इसमें बताई गई चीज़ों  को घर में रखने से व इनमें दिए उपायों को करने से व्यक्ति के जीवन से न केवल परेशानियां कम होती हैं साथ ही साथ घर में पैदा कई तरह के दोष दूर होते हैं। बता दें वास्तु शास्त्र में न केवल दिशाओं से जुड़ी जानकारी दी है बल्कि इसमें घर की छोटी से छोटी वस्तु के बारे में जानकारी दी गई है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं वास्तु शास्त्र में बताए गए खास फूलों के बारे में जिन्हें घर में रखने से वहां मौजूद दोष तो दूर होते ही हैं, साथ ही साथ घर के सदस्यों के जीवन में भी पैदा मुसीबतें कम होती है। खासतौर पर अगर किसी के जीवन में धन की कमी चल रही हो तो वास्तु शास्त्र में बताए गए इन फूलों से संबंधिक उपाय करने से दूर होती है। तो अगर आपके जीवन में तरह तरह की मुसीबतें चल रही हैं, और धन की कमी चल रही है तो आपके लिए आगे बताए गए उपाय बेहद लाभदायक साबित हो सकते हैं। 

यूं तो वास्तु शास्त्र में कई तरह के पेड़-पौधों व फूलों आदि के बारे में बताए गया है, जिन्हें न केवल वास्तु में अच्छा माना गया है बल्कि हिंदू धर्म में इन्हें अधिक महत्व प्रदान किया गया है। तो आज हम आपको एक ऐसे ही पेड़ के बारे में बताने जा रहे है जिसके फूलों के बारे में मान्यता प्रचलित है कि इन्हें घर में रखने से वहां रहने वाले लोगों के  जीवन की तमाम समस्याओं का नाश हो जाता है। 

बता दें हम बात कर रहे हैं पलाश के पेड़ की जिसके फूल को टेसू का फूल कहा जाता है। तो आइए जानते हैं टेसू के इन फूलों को घर में रखने से किस तरह के फायदे होते हैं- 

ज्योतिष विशेषज्ञों की मानें तो टेसू के फूल में देवी-देवता वास करते हैं। अतः इनकी दैवीय शक्तियों और चमत्कारों से व्यक्ति की सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। देखने में ये टेसू का फूल दिखने में बेहद खूबसूरत होता है। जिसे घर में रखने सेघर की खूबसूरती में चार चांद तो लगते ही हैं, साथ ही साथ वहां के लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। 

वास्तु शास्त्र की मानें तो जिस किसी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति अच्छी न चल रही हो तो उसे इसके लिए टेसू के फूल का एक खास उपाय करने से लाभ प्राप्त हो सकते हैं। एक सफेद कपड़े में टेसू के फूल को नारियल के साथ बांध दें और उसे तिजोरी या धन वाले स्थल पर रख दें। ऐसा माना जाता है कि इससे आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे ठीक होने लगती है। 

जिस किसी को बुरी नजर लगी हो या नजर दोष लगा हो इसके लिए टेसू के ताजे फूल न मिलें तो इसके सूखे फूलों का प्रयोग कर नदर दोष से राहत मिल जाती है। 

हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार टेसू का फूल माता लक्ष्मी कोअर्पित करने से देवी की असीम कृपा प्राप्त होती है। वास्तु और ज्योतिष उपायों के मुताबिक खास तौर शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को ये फूल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है इससे देवी लक्ष्मी के साथ-साथ शुक्र देव भी प्रसन्न होते हैं जिससे भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। 

उपरोक्त उपायों के अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार चल रहा हो तो पलाश के पेड़ की जड़ एक सफ़ेद सूती कपड़ी में बांधकर उसकी कलाई पर बांध दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से बीमारियों से राहत मिलती है। साथ ही साथ ग्रहों से जुड़ी समस्याएं भी खत्म होती हैं। 

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें


 

Jyoti

Advertising