Vastu Tips: पैसों से लेकर शत्रुओं से जुड़ी समस्याओं का होगा निधान, जानें कैसे

Thursday, Apr 16, 2020 - 03:08 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अक्सर लोगों को कहते सुना जाता है कि कई बार अधिक मेहनत भी उन्हें अच्छे परिणाम नहीं देती। जिस कारण कुछ लोग अपनी जिंदगी से हताश होकर मेहनत करना ही छोड़ देते हैं। जो उन्हें असफलता की और करीब कर देती है। दरअसल प्रत्येक व्यक्ति तभी मेहनत करना छोड़ता है जब उसे इसके शुभ प्रणाम मिलने बंद हो जाते हैं। मगर बहुत कम लोग होते हैं जो ये जानने की प्रयास करता है कि आख़िर ऐसा क्यों होता है, क्योंकि मुसीबत के जड़ पता हो तो उसका हल ढूंढना आसाना हो जाता है। कहा जाता है धार्मिक, ज्योतिष तथा वास्तु शास्त्र में भी इसका कारण पता चल सकता है कि आख़िर क्यों व्यक्ति द्वारा किए गए प्रयास अचानक से असफल होने लगते हैं।

तो अगर आपके साथ ऐसा कुछ हो रहा है तो आपको बता दें आपके लिए आगे बताई जाने वाली जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकती है। क्योंकि आगे जो उपाय हम बताने वाले हैं उससे आपके जीवन की जो समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी, वो झट से खत्म हो जाएंगी और आप के आगे सफलता के नए द्वार खुद ही खुल जाएंगे।

सबसे पहले बता दें ये समस्याएं कभी-कभी हमारे जीवन में पैदा वास्तु दोष के कारण पनपती हैं। जिसे ठीक करना व्यक्ति के ही हाथ में होता है। और खास बात तो ये है कि इसके लिए ज्यादा कुछ करने की आवश्यकता भी नहीं होती, बहुत ही सरल व छोटे-मोटे उपायों के माध्यम से इन्हें ठीक किया जा सकता है। आइए जानें क्या हैं वो उपाय-

रोज़ाना लाल चंदन या तुलसी की माला से सूर्यादय के समय निम्न मंत्रों का 108 बार जाप करें, ऐसा कहा जाता इससे जीवन में पैदा सभी वास्तु दोष खत्म हो जाते हैं।

।। ॐ हीं घृणिः सूर्य आदित्य क्लीं ॐ।।

ध्यान रहे लगातार 40 दिनों तक सूर्य पूजा, मंत्र जप के पूर्व उगते सूर्य के सामने सूर्य देव के निमित्त इन चार प्रकार के तेलों के चार दीपक जलाकर रखें। दीपकों जलाते समय नीचे दिए विशेष मंत्र का जप का उच्चारण करते रहे। बता दें वास्तु दोष में दीए प्रजवल्लित करना वैसे ही अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है दीये जलाने से सकारात्क ऊर्जा का संचार होता है।

इन पांच प्रकार के तेल के दीपक सूर्य के निमित्त जलाएं-

समस्त प्रकार का इच्छाओं की पूर्ति के लिए महुए के तेल का दीपक जलाएं।

अगर जीवन में वास्तु दोष के चलते किसी तरह की कोई परेशानी आ रही हो तो इनसे मुक्ति पाने के लिए तिल के तेल का दीपक जलाएं।

जिस व्यक्ति को उसके शत्रुओं परेशान कर रहे हैं तो किसी भी कडुवें तेल का दीपक जलाएं।

रोगी व्यक्ति को रोज़ाना गाय के घी का दीपक जलाएं।

जीवन में बार-बार आने वाली बाधाओं से मुक्ति के लिए सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

उपरोक्त दीपकों को जलाते समय इस विशेष सूर्य मंत्र का उच्चारण करें-

नमो धात्रे विधात्रे च अर्यम्णे वरुणाय च।
पूष्णे भगाय मित्राय पर्जन्यायांशवे नम:।।

ध्यान रहे आख़िर में सूर्य पूजा होने के बाद सूर्य देव की श्रद्धापूर्वक आरती करें।

Jyoti

Advertising