पाना चाहते हैं मां लक्ष्मी की कृपा तो आज ही करें अपने घर में ये बदलाव

Friday, Apr 12, 2019 - 02:12 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
आज के समय में हर कोई माता लक्ष्मी की कृपा पाना चाहता है और इसके लिए वह कोई न कोई उपाय भी करता है, जिससे की मां की कृपा को पाया जा सके। कहते हैं कि घर का वास्तु व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर डालता है। कई बार व्यक्ति जाने-अंजाने में ऐसी गलतियां कर देता है जिससे कि माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं उन गलतियों के बारे में-

कहते हैं कि घर में मकड़ी का जाला होना अशुभ माना गया है, तो ऐसे में जहां भी जाला दिखाई दें तुरंत हटा दें। 

घर में टूटा हुआ शीशा कभी नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में नकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

घर में चमगादड़ का प्रवेश अशुभ माना गया है। वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में चमगादड़ का आना सूनेपन की निशानी है। घर में कुछ बुरी घटनाएं होने के संकेत होते हैं।

घर की दीवारों में दरारों का होना अशुभ होता है इसलिए जहां दरार हो उसकी मरम्मत करवाएं, दरार का होना धन के लिए अशुभ माना गया है। 

ऐसा माना जाता है कि नल से पानी टपकता हो तो उसे अशुभ माना गया है। नल से लगातार पानी टपकने से धन की हानि होती है। इसलिए जब भी नल से पानी टपकता हो तो उसे ठीक करा लें।

घर की छत पर कबाड़ और बेकार की चीजों को एकत्र न होने दें। 

घर में खराब पड़े बिजली के उपकरणों को जल्दी ही ठीक करना लेना चाहिए।

वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में कबूतर का घोंसला बनाना अशुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर पर बड़ी मुसीबत आने का संकेत माना गया है।
 

Lata

Advertising