घर में रख लें ये 3 सामान तो बन सकते हैं अमीर

Saturday, Jan 12, 2019 - 01:31 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज के समय में हर कोई अपने जीवन में खूब तरक्की पाना चाहता है और इसके लिए दिन रात हर व्यक्ति मेहनत भी करता है। लेकिन कई बार मेहनत करने के बाद भी मनचाहा फल नहीं मिल पाता तो व्यक्ति निराश हो जाता है। जिसके कारण उसका मन मेहनत और काम करने की लगन कम हो जाती है। लेकिन आज हम आपको 3 ऐसी चीज़ों के बारे में बताएंगे जिसे अपना लेने से व्यक्ति के हर काम में सफलता मिलनी शुरू हो जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इनको अपने घर में रखने से घर-परिवार से गरीबी दूर हो जाती है और व्यक्ति धनवान बनता चला जाता है।

कछुआ
फेंगशुई में धातु के कछुए को बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि अगर इसे घर के मुख्य कमरे में रखा जाए तो घर में सुख-शांति और बरकत बढ़ने लगती है और साथ ही महालक्ष्मी की कृपा मिलती है।

पिरामिड
अगर घर में धातु से बना पिरामिड रखा जाए तो हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है जिससे हर एक काम में सफलता मिलनी शुरू हो जाती है। नौकरी और बिज़नेस में तरक्की मिलती है।

सफ़ेद पत्थर
यदि घर पर कोई व्यक्ति सफ़ेद पत्थर रख ले तो कहते है कि वे धनवान होता चला जाता है और उसके हर काम में बाधा आनी बंद हो जाती है।

किस पेड़ में कौन से भगवान विराजमान हैं ? (VIDEO)

Lata

Advertising