आर्थिक तंगी के दूर करना चाहते हैं तो अपनाएं ये वास्तु Tips

Sunday, Sep 12, 2021 - 12:17 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ 
आज कल लोग अपने घर को सुंदर बनाने के लिए किसी न किसी प्रकार के एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। ताकि सोसाइटी में उनका घर बढ़ चढ़कर सामने आए। इस कड़ी में लोग कोशिश करते हैं कि वह अपने घर में छोटा सा गार्डन बनाएं। परंतु इस दौरान लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती कि घर में किस तरह का पौधा रखना चाहिए, किस तरह का नहीं। तो आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि घर में कौन से पौधे रखने चाहिए।

वास्तु के अनुसार घर में पौधों को रखना अच्छा माना जाता है। आमतौर पर तो लोग अपनी पसंद के अनुसार रखते हैं। परंतु कहा जाता है इसे अपनी पसंद के अनुसार नही बल्कि वास्तु के अनुसार रखने चाहिए। ऐसा करने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ती है तथा घर के सदस्यों के जीवन मे चल रही परेशानियां कम होती हैं। 

तो चलिए जानते हैं कौन से हैं वो पौधे, जिन्हें लगाने से घर की सारी परेशानियां दूर हो जाती है. घर में शांति बनी रहती है. लक्ष्मी जी की कृपा के साथ-साथ रोग और कर्ज दोनों से मुक्ति मिलती है।

लगभग लोग जानते हैं हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। यही कारण है कि इसे गर में रखा जाता है। मगर इस दौरान इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इस हमेशा पूर्वोत्तर या उत्तर दिशा में हो। इसके अलावा घर के आंगन में तुलसी का पौधा रख सकते हैं। इसके अलावा ये भी ध्यान रखें कि  तुलसी के पास कभी भी कोई अन्य कांटेदार पौधे न लगाएं।  

मनीप्लांट का पौधा काफी शुभ माना जाता है। इस पौधे के लेकर मान्यता हैै कि ये पौधा जितना हरा-भरा रहता है उतना ही अच्छा होता है। इसे लगाने से घर वालों की आर्थिक तंगी दूर हो जाती है।  

वास्तु के अनुसार इस पौधे को मेन गेट के बाईं तरफ लगाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। शमी के पौधे के आगे शाम को दीपक जलाना चाहिए। कहा जाता है कि शमी का पौधा रोगो से भी छुटकारा दिलाता है, साथ ही साथ घर की सुख समृद्धि का कारक माना जाता है। 

इसके अतिरिक्त वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि बांस का पौधा दुर्भाग्य दूर करता है। अतः इसे घर में लगाना शुभ माना जाता है। 

Jyoti

Advertising