Vastu Tips- ये एक वस्तु दिला सकती है आपको धन-वैभव

punjabkesari.in Tuesday, Jan 26, 2021 - 03:21 PM (IST)

वास्तु शास्त्र को आज के समय में हर कोई अपना रहा है। घर हो या ऑफिस हर व्यक्ति उसे वास्तु के हिसाब से बनाना चाहता है। हर इंसान चाहता है कि उसे आने वाले समय में किसी तरह की कोई परेशानी न हो और वे अपना व अपने परिवार का पालन पोषण अच्छे से कर सके। इसी के चलते आज हम आपको वास्तु से जुड़ी एक ऐसी वस्तु के बारे में बताएंगे, जिसे घर में रखने से व्यक्ति को धन से जुड़ी अगर कोई दिक्कत हो तो वे दूर हो सकती है। तो आइए जानते हैं उस वस्तु के बारे में-
PunjabKesari
वास्तु और फेंगशुई विज्ञान में हाथी की मूर्ति, पेंटिंग या चित्र रखना बहुत शुभ बताया गया है। हिन्दू मान्यता के अनुसार हाथी धन की देवी लक्ष्मी के दोनों तरफ खड़े होकर उनकी सेवा में रहते हैं। यदि हम स्वर्ग के राजा इंद्र की बात करें, तो ऐरावत हाथी उनका वाहन है।

वास्तु के अनुसार उत्तर और दक्षिण दिशा में लाल रंग का हाथी रखने से समाज में मान-सम्मान और यश प्राप्त होता है। अपने कार्यस्थल या व्यक्तिगत यश के लिए दक्षिण दिशा में लाल हाथी रखें, लाभ होगा लेकिन अगर आप अपनी फर्म की यश और प्रतिष्ठा को बढ़ाना चाहते हैं तो उसके लिए उत्तर दिशा को लाल हाथी लगाने के लिए चुनें, आपको अपने उद्देश्य में सफलता मिलेगी।
PunjabKesari
चांदी से बना हाथी ज्योतिष एवं वास्तु की दृष्टि में बहुत ही शुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, चांदी और हाथी दोनों ही नकारात्मकता को खत्म कर सकारात्मकता बढ़ाने में मदद करते हैं। चांदी से बना हाथी घर या ऑफिस की टेबल पर रखने से रुके हुए कामों में गति आती है और प्रमोशन के योग भी बनते हैं। चांदी का हाथी उत्तर दिशा में रखना बहुत ही शुभ होता है। इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या गल्ले में रखने से आय के स्रोत बढ़ते हैं।
PunjabKesari
यदि किसी विद्यार्थी को अपने करियर में बार-बार असफलता या बहुत तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है और लगातार प्रयास करने के वाबजूद सफलता प्राप्त नहीं हो रही है,तो अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए वह अपने स्टडीरूम में  ऊपर की ओर सूंड किए हाथी की मूर्ति को लगाकर शुभ परिणाम प्राप्त कर सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News