जीवन में होने लगेगी धन की वर्षा बस घर में रख लें ये एक चीज़

Saturday, Aug 24, 2019 - 05:30 PM (IST)

ये नहीं देेखा तो क्या देखा (VIDEO)
अब अधिक पैसे किसी की कामना न हो शायद मुमकिन हो सकता है लेकिन पैसा किसी की ज़रूरत न हो ऐसा होना असंबव है। हर किसी को जीवन जीने के लिए इसकी ज़रूरत है। बिना इसके कुछ भी पाना संभव नहीं है। मगर क्या हो अगर हमारे पास न हो। ज़ाहिर सी बात है हमारी लाइफ में बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए अपने जीवन में लक्ष्मी को स्थिर करने के लिए हर कोई मेहनत करता है। मगर कई बार व्यक्ति की किस्मत उसका साथ नहीं देती। अधिक परिश्रम करने के बाद भी उनके हाथ केवल असफलता लगती है। लेकिन किसी को समझ नहीं आता कि आख़िर इसका कारण क्या है तो बता दें इसका कारण वास्त दोष हो सकता है। बता दें ये वास्तु दोष हमारे घर में पड़ी छोटी-छोटी से चीज़ से पैदा हो सकता है। मगर अगर इन चीज़ों को सही तरह से रखा जाए तो इन दोषों को पैदा होने से बचाया जा सकता है।

आज हम आपको बताने वाले हैं पौधों व वास्तु से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स-

कुछ लोग घर में धन वृद्धि के लिए मनी प्लांट लगाते हैं, लेकिन इस बात की जानकारी बहुत कम लोगों को है कि क्रोसुला मनी प्लांट से भी ज्यादा फायदेमंद पौधा है।

वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार क्रासुला को मनी ट्री भी कहा जाता है। चीनी वास्तु फेंगशुई में इसका काफ़ी महत्व है। कहते हैं यह पौधा चुंबक की तरह पैसों को अपनी ओर खींचता है।

दिखने में यह पौधा छोटा सा मखमली व गहरे हरे रंग का होता है। इसकी पत्तियां चौड़ी होती हैं और यह फैलावदार होता है।

बता दें इसे लगाने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती। आसानी से इसका पौधा खरीद के किसी गमले या जमीन में लगाया जा सकता है।  जिसके बाद यह खुद ही फैलता रहता है। इसे धूप या छांव कहीं भी लगाया जा सकता है।

मान्यता है कि यह सकारात्मक ऊर्जा और धन को अपनी ओर खींचता है। वास्तु के अनुसार इसे घर के मुख्य द्वार के दाई तरफ़ लगाना चाहिए।

Jyoti

Advertising