धन से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए आज ही आजमाएं ये Tips

Sunday, Jun 23, 2019 - 03:33 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
आज के समय में धन संबंधी परेशानियों का सामना हर किसी को करना पड़ता है। कई बार इसकी वजह हमारी खुद की गलतियां होती हैं, तो कई बार यह वास्तु दोष के कारण भी होता है। जिसे अक्सर लोग अनदेखा कर देते हैं। कहते हैं कि अपने दैनिक जीवन में अगर हर व्यक्ति कुछ विशेष बातों का ध्यान रखे तो धन से जुड़ी बाधाएं दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं आखिर वो कैन सी बातें हैं, जिसे अपनाकर व्यक्ति अपने घर से वास्तु दोष का दूर कर सकता है।  

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने कमरे की खिड़कियों में क्र‌िस्टल लगवाएं, क्योंकि इससे टकराकर जो रोशनी घर में आती है, वह अपने साथ सकारात्मक ऊर्जा को लाती है। जिससे कि वहां रहने वाले लोगों को ऊर्जावान बनाती है। 

घर में एक दर्पण इस प्रकार लगाएं क‌ि उसका प्रत‌िब‌िंब त‌िजोरी और धन रखने के स्‍थान पर हो। ऐसा करना व्यय को कम करने में सहायक माना जाता है। इससे संच‌ित किया हुआ धन भी बढ़ता है।

अपने घर की छत पर एक बर्तन में पानी और अनाज रखें, ज‌िससे पक्ष‌ियों को भोजन पानी म‌िले। वास्तु व‌िज्ञान के अनुसार पक्षी अपने साथ सकारात्मक उर्जा लाते हैं ‌ज‌िससे धन संबंधी बाधाएं और उलझनें दूर होती हैं।

अगर आपकी आय में बार-बार बाधा आ रही है या मेहनत के अनुरूप धन लाभ नहीं म‌िल रहा है तो अपने शयन कक्ष या घर के अंदर बाएं कोने में भारी चीज या कोई ठोस चीज रखें। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

घर में एक एक्‍वेर‌ियम रखें, ज‌िसमें काले और सुनहरी रंग की मछली जरूर होनी चाहिए। यह नकारात्मक उर्जा को दूर करके सकारात्मक उर्जा को बढ़ाने का काम करती है।

घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ रखें और उसके आस-पास की दीवारों पर रंग-रोगन करवाते रहें।

आपके घर के आस-पास नाला या बोर‌िंग है तो घर के उत्तर पूर्वी दीवार पर गणेश जी की तस्वीर लगाएं।


 

Lata

Advertising