सही दिशा में बनी खिड़की खोल सकती है आपकी बंद किस्मत

punjabkesari.in Monday, Oct 14, 2019 - 12:46 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र में हर दोष का निवारण करने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन से और अपने घर से हर तरह के दोषों को दूर कर सकता है। ठीक इसी तरह वास्तु में घर को लेकर कुछ ऐसी चीज़ों के बारे में बताया गया है, जिसे अगर अपना लिया जाए तो घर को वास्तु दोषों से मुक्त किया जा सकता है। ऐसे ही वास्तु के हिसाब से हर वस्तु को अपनी सही दिशा में होना बहुत जरूरी होता है। जैसे कि इसमें बताया गया है कि घर की खिड़की किस दिशा में होनी चाहिए और अगर दिशा का सही चुनाव न किया जाए तो घर व परिवार में क्या प्रभाव पड़ेगा, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।    
PunjabKesari,  vastu tips for windows
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य दरवाजे पर खिड़की बनवाना अच्छा रहता है। मुख्य द्वार पर खिड़की बनवाने से घर में माहौल अच्छा बना रहता है और घर में सुख-शांति रहती है। मेन गेट के दोनों तरफ समान आकार की खिड़कियां बनवानी चाहिए। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

घर में कुल खिड़कियों की संख्या सम होनी चाहिए न कि विषम।
PunjabKesari,  vastu tips for windows
दक्षिण दिशा को यम, यानि मृत्यु के देवता की दिशा माना जाता है, इसलिए इस दिशा को अशुभ कहा जाता है। अगर इस दिशा में खिड़की बनवाएंगे तो इसका हानिकारक प्रभाव घर के सदस्यों पर ही पड़ता है क्योंकि यह दिशा नकारात्मकता से भरी होती है।

घर में पहले से ही दक्षिण दिशा में खिड़की है या आपका नया घर दक्षिणमुखी है और इसी दिशा में खिड़की बनवाना आपकी मजबूरी है, तो इसके लिए वास्तु शास्त्र में एक उपाय दिया गया है और वह उपाय यह है कि आप उस जगह की खिड़कियों पर अगर हो सके तो मोटा पर्दा लगा दें।
PunjabKesari, vastu tips for windows
उत्तर दिशा की तरफ खिड़की का निर्माण करवाने से आपके घर, ऑफिस, बिल्डिंग पर कुबेर भगवान की कृपा दृष्टि बनी रहती है और आपके घर में कभी पैसों की कमी नहीं होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News