वास्तुशास्त्र: जीवन में नहीं होगी किसी भी चीज़ की कमी, अगर कर लिया ये काम

Thursday, Jul 02, 2020 - 06:52 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
हर किसी की ये कामना होती है उसका जीवन सभी प्रकार से संपन्न हो। इसके लिए जहां एक तरफ़ लोग मेहनत करते हैं तो वहीं ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार इसके लिए उपाय आदि भी किए जा सकते हैं। जी हां, विशेषज्ञ बताते हैं कि अगर छोटी-छोटी बातों का ख्याल रखा जाए तो घर में तथा जीवन में वास्तु दोषों को पैदा होने से रोका जा सकता है। मगर कमी वहां आती है कि आज भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो वास्तु के टिप्स आदि से अवगत नहीं है। अगर आप में इस बारे में कोई जानकारी नहीं है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे छोटे-छोटे वास्तु उपाय जो आपको धन लाभ भी दिलवाएंगे साथ ही साथ जीवन की तमाम समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होंगे।  वास्तु शास्त्र में पैसा और संपत्ति बढ़ाने के कुछ टिप्स बताए गए हैं, इनके अनुसार घर में बदलाव करने से कुबेर और लक्ष्मी जी प्रसन्न होते हैं, साथ ही साथ समृद्धि बढ़ती है। वास्तु के अनुसार उत्तर कुबेर की दिशा होती है। कहा जाता है इस दिशा को साफ रखने से अधिक धन लाभ होता है। तो वहीं घर के पूर्व-उत्तर कोने में अन्य देवी-देवताओं की शक्ति होती है, जिसे ईशान कोण भी कहा जाता है। वास्तु शास्त्री मानते हैं इन दो दिशाओं में अगर कोई दोष न हो तो घर में पैसा आता है और वहां रहने वालों को संपत्ति लाभ भी होता है।

घर की उत्तर दिशा की दिवारों का रंग नीला होना चाहिए, इसके अलावा घर में पानी का स्थान उत्तर दिशा में होना चाहिए।

शुभप्रभाव के लिए पानी की टंकी में शंख, चांदी का सिक्का या चांदी का कछुआ रखें, घर में एक्वेरियम रखना चाहें तो घर की उत्तर दिशा में रखें।

तिज़ोरी को हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखें, क्योंकि इसे कुबेर देव जी की दिशा माना जाता है। 

इसके अलावा इसी दिशा में कांच का बड़ा बाऊल रखकर उसमें चांदी के सिक्के डालने से भी शुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं। 
 
देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पूर्व-उत्तर कोने में गणेश और लक्ष्मी जी की मूर्ति रखें। ध्यान रहें इस दिशा को कभी गंदा न करें।  
 

Jyoti

Advertising