Vastu Tips For Wealth: वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा में रखें ये समान, अंधकार भरे जीवन में छा जाएगी खुशियों की बहार

Monday, Nov 13, 2023 - 10:04 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Wealth: वास्तु शास्त्र के अनुसार हर दिशा का अपना एक महत्व होता है। हर दिशा के कुछ न कुछ फायदे होते हैं। घर में अगर दिशाओं का ध्यान रखा जाए तो सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।वास्तु के अनुसार अगर घर या कार्यस्थल का वास्तु ठीक हो तो व्यक्ति को जीवन में तरक्की, सुख और शांति मिलती है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है कि किस दिशा में किस चीज को रखना चाहिए। आज इस आर्टिकल में बात करने जा रहे हैं उत्तर दिशा में बारे में। वास्तु एक्सपर्ट्स के अनुसार उत्तर दिशा बेहद ही खास होती है। अगर इस दिशा को लेकर कुछ वास्तु टिप्स फॉलो किए जाए तो जीवन से अंधकार दूर हो जाता है।

Importance of north direction उत्तर दिशा का महत्व
वास्तु शास्त्र के उत्तर दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। इसी के साथ उत्तर दिशा को देवी-देवताओं की दिशा भी कहते हैं। माना जाता है कि इस दिशा में कुबेर के साथ-साथ धन की देवी लक्ष्मी का भी वास माना गया है।  

The right place to keep the safe in the house घर में तिजोरी रखने की सही जगह
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में तिजोरी को हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से कुबेर और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। साथ ही उत्तर दिशा  में माता लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करके पूरे विधि- विधान के साथ पूजा करने से देवी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में किसी भी तरह की आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

Keep these plants in the north direction उत्तर दिशा में रखें यह पौधे
उत्तर दिशा में मनी प्लांट को रखने और उसके फलने-फूलने से धन संपत्ति में वृद्धि होती है। इसके अलावा इस दिशा में तुलसी का पौधा या आंवले का पेड़ लगाने से भी लाभ होता है। इससे घर में आर्थिक संपन्नता बनी रहती है।

Home kitchen घर की रसोई
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की रसोई अगर उत्तर दिशा में हो व्यक्ति का जीवन खुशियों से भरा रहता है और मां अन्नपूर्णा हमेशा भंडारे भरे रखती हैं। इसके साथ घर के उत्तर दिशा में हल्के रंगों का चुनाव करना चाहिए।


 

Prachi Sharma

Advertising