Vastu Tips for Turtle Ring: रिंग के लिए करें इस डिजाइन का चुनाव, मिलेगा बेशुमार लाभ

Wednesday, Sep 13, 2023 - 07:45 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for Turtle Ring: तन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए सोना, हीरा और चांदी महिलाओं की पहली पसंद मानी गई है। सुंदरता के साथ-साथ धार्मिक रूप से भी इसे बहुत शुभ माना जाता है। इसी के साथ आपको बता दें कि चांदी का छल्ला पहनने से कुंडली में शुक्र की स्थिति भी मजबूत होती है। वहीं  फैशन के लिए बाजार में आजकल कछुए के डिजाइन वाली चांदी की अंगूठी ट्रेंड में है लेकिन वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े कुछ नियम बताए गए हैं। जिन्हें अपनाने से विशेष लाभ मिलता है। तो चलिए जानते हैं कछुए की अंगूठी से जुड़े वास्तु टिप्स।



Benefits of tortoise ring कछुए की अंगूठी के लाभ: मान्यताओं के अनुसार कछुए की अंगूठी धन को अपनी तरफ आकर्षित करती है। अगर कोई व्यक्ति इस तरह की अगूंठी धारण करता है, उसके जीवन से दुर्भाग्य दूर हो जाता है।

How to wear ring किस तरह धारण करें अंगूठी: कछुए की अंगूठी को हमेशा दाएं हाथ की तर्जनी उंगली यानी बीच वाली उंगली में पहनना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति को हमेशा बढ़िया परिणाम मिलते हैं। इसी के साथ अगर जल्द से जल्द शुभ परिणाम पाना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन इसे धारण करना शुभ होता है।

Silver ring works to increase respect in the society समाज में मान-सम्मान बढ़ाने का काम करती है चांदी की अगूंठी
समाज में अगर मान-सम्मान में बढ़ोतरी चाहते हैं तो हाथ में चांदी की अंगूठी या छल्ला धारण करें। इसी के साथ ये हमारे गुस्से को नियंत्रण में रखता है और मन भी शांत रहता है।



Mother Lakshmi's grace will remain बनेगी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त करने के लिए चांदी की अंगूठी कनिष्ठा उंगली में पहननी चाहिए। ऐसा करने से धन की देवी मां लक्ष्मी का वास घर में बना रहता है।

Don't spin it again and again न घुमाएं इसे बार-बार: कछुए की रिंग को चांदी के धातु में पहनना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसका सीधा प्रभाव दिमाग पर पड़ता है। एक बार पहनने के बाद इसे बार-बार न घुमाएं और ध्यान रखें कि इसका मुख हमेशा अपनी तरफ ही हो। ऐसा करने से इसकी दिशा बदल जाती है, जिस वजह से धन आगमन में समस्या आती है।

 

Niyati Bhandari

Advertising