Vastu tips: पूजा घर में रखें इन बातों का ध्यान, बना रहेगा सुख-चैन

Wednesday, Jun 07, 2023 - 08:35 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for Temple: आधुनिक समय में घर बनाते समय वास्तु का ध्यान रखा जाता है। अगर घर का वास्तु सही नहीं है तो कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। घर में सकारात्मकता के लिए पूजा घर जरूर बनाया जाता है। उसमें भी वास्तु का पूरा ख्याल रखना चाहिए। माना जाता है की पूजा घर की दिशा सही न हो तो भगवान से की जाने वाली प्रार्थना स्वीकार और सफल नहीं होती। आइए जानते हैं, पूजा घर बनाते समय किन चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए-

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Pooja room should be in this direction किस दिशा में होना चाहिए पूजा घर:  पूजा घर बनाते समय हमेशा दिशा का खास ध्यान रखा जाता है। पूजा घर उत्तर-पूर्व, पूर्व या उत्तर दिशा में ही बनाना चाहिए। इन दिशाओं को बहुत ही शुभ माना जाता है। कभी भी पूजा घर बाथरूम के आसपास और सीढ़ियों के नीचे नहीं बनाना चाहिए। पूजा का स्थान हमेशा भूमि स्थल पर ही होना चाहिए। इसे कभी भी ऊंची जगह पर नहीं बनाना चाहिए।



Idols should not be kept inside the house of worship पूजा घर के अंदर मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए: पूजा घर में देवी-देवताओं की मूर्तियां रखी जाती हैं, जो वस्तु के अनुसार सही नहीं है। अगर मूर्तियां रखनी भी हैं तो उनकी ऊंचाई 9 इंच से ज्यादा या 2 इंच से कम नहीं होनी चाहिए। इस बात का जरूर ध्यान रखें कि पूजा करते समय मूर्तियों के पैर छाती की सतह पर हो। मूर्तियों का स्थान ऐसी जगह पर होना चाहिए कि पूजा करते समय व्यक्ति का मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए।
 
The house of worship should smell of incense पूजा घर धूप की खुशबू से महकना चाहिए: पूजा घर में सुबह-शाम धूप जलाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि धूप की महक से घर का पूजा कक्ष महकना चाहिए। इसके अलावा प्रार्थना की किताबें, बत्ती, दीपक आदि को दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें। इन्हें मूर्तियों के ऊपर न रखें।



Choose colors for walls and floors very thoughtfully दीवार और फर्श के लिए रंगों का चुनाव बहुत ही सोच-समझकर करें: पूजा घर में रंग करते वक्त हमेशा हल्के रंगों का चुनाव करना चाहिए जैसे हल्के नीले, सफेद और हल्के पीले जैसे शांत रंगों को चुनें और फर्श के लिए सफेद या क्रीम रंग होने चाहिए। यह रंग बहुत ही शुभ माने जाते हैं। जितना हो सके गहरे रंगों से परहेज करना चाहिए।

Take care of proper lighting in the worship house पूजा घर में उचित रोशनी का ध्यान रखें: पूजा घर में उचित रोशनी का प्रबंध होना बहुत जरूरी है। कभी भी पूजा घर में अंधेरा नहीं होना चाहिए। उचित रोशनी पूजा घर में आ सके इसलिए उत्तर-पूर्व दिशा में एक खिड़की भी बना सकते हैं।

   

Door selection for worship house पूजा घर के लिए दरवाजे का चुनाव: पूजा घर में हमेशा लकड़ी का दरवाजा होना चाहिए। इन दरवाजों में कीड़ों से बचने के लिए दो शटर और एक दहलीज होनी चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि मूर्ति की दिशा मेन गेट से दूर होनी चाहिए।

Do not keep these things in the house of worship even by mistake पूजा घर में गलती से भी न रखें ये चीजें: जब भी  पूजा घर में कोई तस्वीर लगाएं तो इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि मृत्यु, युद्ध आदि जैसी अनिष्ट शक्तियों को प्रदर्शित करने वाली तस्वीर न हों।

विशेष: ध्यान रखें, पूजा घर के आस-पास कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।

Niyati Bhandari

Advertising