भाग्य नहीं दे रहा साथ तो करें इन बातों पर अमल, सफलता चूमेगी कदम

Wednesday, Jul 05, 2017 - 11:45 AM (IST)

कई बार व्यक्ति बहुत मेहनत करता है लेकिन उसे सफलता नहीं मिलती। जिसके कारण न सिर्फ वह बल्कि उसके परिवार का भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यदि वास्तु अौर फेंगशुई के कुछ सरल उपायों को अपना लें तो बंद किस्मत का दरवाजा खुल सकता है। लोग अपनी दिनचर्या में ऐसे काम कर लेते हैं जो उनकी सफलता में रुकावट बनते हैं। यदि वास्तु की कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो सफलता व्यक्ति के कदम चूमेगी। 

अग्नि को देवता माना जाता है इसलिए किसी भी दिए, मोमबत्ती या माचिस की तीली को फूंक मारकर नहीं बुझाना चाहिए। इसके अतिरिक्त जलती हुई माचिस की तीली को पैरों से न बुझाएं। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। 

वास्तु के अनुसार रसोईघर में उत्तर दिशा की अोर दीवार पर आईना लगाना चाहिए। इससे घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती। इसके साथ ही परिवार के भाग्य में भी वृद्धि होती है। 

विघ्नहर्ता श्रीगणेश की प्रतिमा अॉफिस या घर में रखनी चाहिए। इससे कार्यों में रुकावट बन रहे सभी कारण खत्म हो जाएंगे। इसके साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। लेकिन श्रीगणेश की प्रतिमा रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि प्रतिमा का मुख दक्षिण या पूर्व दिशा की अोर होना चाहिए। 

लॉफिंग बुद्धा की प्रतिमा घर में रखने से सुख-समृद्धि अौर सफलता मिलती है। इस प्रतिमा को ड्राईंग रुम में सामने की अोर रखना चाहिए अर्थात इस प्रकार रखें कि घर में आते ही सबसे पहली नजर इन पर ही पड़े। 

घर या कार्यस्थल पर एक्वेरियम रखना शुभ माना जाता है। इसमें कम से कम आठ सुनहरी मछलियां अौर एक काले रंग की मछली अवश्य रखनी चाहिए। एक्वेरियम को उत्तर, दक्षिण-पूर्व या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है।  
 

Advertising