अगर आप भी हैं तनाव ग्रस्त तो ये पढ़ना न भूलें

Wednesday, Sep 04, 2019 - 01:42 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
वास्तु का प्रचलन आज के समय में लोगों में काफी देखने को मिलता है। लोग अब हर काम को अंजाम देने से पहले वास्तु नियमों को फोलो करते हैं। क्योंकि वास्तु में हर समस्या का समाधान बताया गया है। जहां वास्तु को घर के अंदर व बाहर दोनों के लिए प्रयोग किया जाता है। वहीं घर में रहने वाले लोगों के लिए वास्तु के अलग नियम होते हैं। जैसे कि कोई व्यक्ति नींद या तनाव से ग्रस्त हो तो वह रात में कभी सो नहीं पाता है। ऐसे में वास्तु शास्त्र में कुछ नियम ऐसे बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप तनाव और और नींद को भी काबू में रख सकते हैं। 

सकारात्मक ऊर्जा यदि घर में रखनी हो तो वास्तु की मदद ले सकते हैं। सुबह घूमने जाना भी तनाव और नींद की समस्या को कम करता है। घर में सभी एक साथ भोजन करें ऐसा करने पर आपसी सामंजस्य बनी रहती है।

यदि आप तनावग्रस्त रहते हों, सोते समय नींद नहीं आती हो तो रात को सोते समय शयनकक्ष में देसी घी का दीपक जलाएं।

कभी भी शयनकक्ष में झूठे बर्तन न रखें और न ही किसी तरह का नशा करें।

सोने के कमरे में झाड़ू न रखें, इससे आपसी विश्वास कम होता है।

वास्तु के अनुसार घर के मंदिर में लाल बल्ब कभी न लगाएं। लाल रंग तीव्रता का वाहक है। लेकिन यह स्थल मन की शांति का स्थल है। यदि बल्ब जलाना है तो सफेद या पीले रंग का बल्ब जलाएं।

Lata

Advertising