Life में Positivity लाने के लिए आज ही करें वास्तु से जुड़े ये उपाय

Monday, Sep 16, 2019 - 01:32 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज के समय में बहुत से लोगों की सोच अब भी नकरात्मक ही है। समय बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ लोग वहीं के वहीं खड़े हैं, यानि वह न खुद आगे बढ़ते हैं और न ही अपनी सोच को बढ़ने देते हैं।  इसी वजह से उनके रिश्तेदार और दोस्त भी उनसे दूर भागते हैं। क्योंकि नकरात्मक विचार किसी को पसंद नहीं आते हैं। लेकिन इसके लिए आज हम आपको वास्तु से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपनी सोच और अपने आस-पास नकरात्मकता को खत्म कर सकते हैं। 

कहते हैं कि हर इंसान को अपने आस-पास हमेशा सकारात्मक लोगों को रखना चाहिए। यदि आप सकारात्मक लोगों के संपर्क में रहेंगे तो आप बड़ी से बड़ी मुश्किलों से भी आसानी से निकल सकते हैं। 

अपने भविष्य के बारे में कम सोचें, क्योंकि आने वाले कल में आपके साथ क्या होगा ये आप नहीं जानते और इसके चक्कर में आप अपना आज का कर्म नहीं करते। इसलिए हमेशा आज में जिएं और अपने कर्म पर भरोसा रखें। 

जिंदगी को एक खेल की तरह जीएं, जीवन में हंसी मजाक करते हुए जीएं। कभी भी सिरियसनेस के साथ न जीएं। वरना लाइफ बहुत बोरिंग हो जाएगी। 

हिंदू धर्म में बहुत से ऐसे मंत्रों का उल्लेख है जो मनुष्य को शांति देते हैं। इसलिए प्रतिदिन मेडिटेशन के माध्यम से या फिर मंत्रोच्चारण के माध्यम से अपने आपको आत्मिक शांति की प्राप्ति कराएं। इसे वास्तु शास्त्र में भी सही माना गया है।  

कभी भी अपनी गलतियों को याद करके उसपर अफसोस ना करें। क्योंकि गलती करने के बाद उसे बार-बार याद करने से आपका आज और भविष्य दोनों खराब होते हैं। ऐसे में आपकी सोच में सकरात्मकता कभी नहीं आएगी। 

ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहें जो हमेशा दूसरों की कमियां निकालने में विश्वास रखते हैं। क्योंकि कई लोगों की आदत होती है हर बात में कमियां निकालना। इसलिए इनसे दूरी बनाकर रखने में ही भलाई है। 

Lata

Advertising