Vastu Tips For Photo Frame: फोटो फ्रेम से जुड़ी ये गलती उत्पन्न करती है वास्तु दोष, रखें इन बातों का ध्यान

Monday, Feb 05, 2024 - 12:07 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips For Photo Frame: घर में रखी हर एक वस्तु वास्तु से आधारित होती है। चाहे फिर वो घर का दरवाजा हो या फिर अलमारी में रखी हुई चीज। हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र एक अहम भूमिका निभाता है। वास्तु शास्त्र अगर समस्या का समाधान देता है तो वहीं दूसरी तरफ इसे नकारा जाए तो घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। जो घर-परिवार में परेशानियों को बढ़ावा देता है। बता दें कि कई लोग घर को सुन्दर बनाने के लिए हर चीज की मात्रा बढ़ा देते हैं। जैसे कि कई लोग घर के हर कमरे में 2 या 3 फोटो फ्रेम लगवा लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना बेहद ही गलत माना गया है। तो चलिए जानते हैं सुंदरता और वास्तु दोनों को एक साथ बैलेंस करते हुए किस तरह और कितने फोटो फ्रेम लगाने चाहिए। 

How many photo frames should you put in your house घर में कितने फोटो फ्रेम लगाएं

वास्तु के अनुसार देखा जाए तो अपने घर में हमेशा 4 ही फोटो फ्रेम लगाने चाहिए। इससे ज्यादा फ्रेम वास्तु दोष में बढ़ोतरी देते हैं। इतनी ही नहीं इन्हें लगाने के लिए भी दिशाओं को ध्यान में रखना चाहिए। 

If you are placing four photo frames then place them like this अगर चार फोटो फ्रेम लगा रहे हैं तो इस तरह लगाएं-
एक फ्रेम में परिवार की तस्वीर 
एक फ्रेम में पितरों की तस्वीर
तीसरे फ्रेम में भगवान या गुरु की फोटो 
लास्ट में दांपत्य जीवन की तस्वीर

अगर इस तरह तस्वीर लगाई जाएं तो ज्यादा शुभ फलों की प्राप्ति देखने को मिलती है। 

ज्यादा शुभ फलों की प्राप्ति के लिए पितरों की तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाएं। भगवान की तस्वीर पूर्व दिशा में शुभ मानी जाती है। इसी के साथ परिवार में सुख-शांति को बरकरार रखने के लिए दांपत्य जीवन की तस्वीर उत्तर-पूर्व दिशा में लगाएं। 

Prachi Sharma

Advertising