Vastu tips for north side: घर की उत्तर दिशा में न रखें यह चीजें, रूठ जाएंगे धन के देवी-देवता

punjabkesari.in Monday, Jun 17, 2024 - 11:57 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu tips for north side: वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद हर एक चीज का व्यक्ति के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। अपने आशियाने को बनाते और संवारते समय वास्तु नियमों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। घर की हर एक दिशा रोजमर्रा की लाइफ में नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव रखती है। वास्तु में हर एक दिशा के लिए कुछ न कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसका हर व्यक्ति को पालन करना चाहिए। घर की उत्तर दिशा को धन के देवी-देवता माता लक्ष्मी और कुबेर देव का स्थान माना गया है। कुछ लोग उत्तर दिशा में कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं। जिसके कारण व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं कि घर की उत्तर दिशा में कौन-कौन सी चीजें रखने से बचना चाहिए-

PunjabKesari Vastu tips for north side

भारी-भरकम सामान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में भारी-भरकम वस्तुएं रखने से बचना चाहिए। इस दिशा में भारी सामान रखने से आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही जीवन में होने वाली तरक्की रुक जाती है। जहां तक संभव हो उत्तर दिशा को साफ-सुथरा और खुला रखें। वहां किसी भी तरह की धूल-मिट्टी या गंदगी ठहरने न पाए। उसे सुंदर और आकर्षित बनाकर रखें।

PunjabKesari Vastu tips for north side

शौचालय
वास्तु के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में शौचालय बनाने से परहेज करना चाहिए। इस दिशा में संडास होना अच्छा नहीं माना जाता है। इस दिशा में वॉशरूम होने से परिवार के सदस्यों को कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इससे जीवन में अनचाही नकारात्मकता बनी रहती है।

PunjabKesari Vastu tips for north side

जूते-चप्पल
माता लक्ष्मी और कुबेर जी की दिशा होने के चलते उत्तर दिशा में जूते-चप्पल रखने से परहेज करना चाहिए। इस दिशा में जूते-चप्पल रखने से धन की देवी-देवता का अपमान होता है। साथ ही घर की सुख-शांति पर भी बुरा असर पड़ता है। ध्यान और प्रार्थना के लिए घर का ये भाग सबसे पवित्र और उत्तम है। वास्तु के अनुसार चप्पल और जूते घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। यह दिशा पृथ्वी तत्व से संबंधित है।

PunjabKesari Vastu tips for north side

डस्टबिन
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा में कूड़ेदान रखने से परहेज करना चाहिए और इस दिशा को गंदा भी नहीं रखना चाहिए। घर की उत्तर दिशा में कूड़ेदान रखने से धन हानि होती है और किस्मत का साथ मिलना बंद हो जाता है। डस्टबिन को हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ रखना चाहिए।

PunjabKesari Vastu tips for north side


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News