Vastu tips for Negative Energy: नेगेटिव वाइब्स से दूर रहना है तो सोते समय अपने पास न रखें ये सामान

Friday, Jan 05, 2024 - 07:38 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu tips for good sleep: घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने में ऐसी कई चीजें भी जिम्मेदारी होती हैं, जिनको लोग अक्सर गलत दिशा में रखकर सो जाते हैं। अगर इन वस्तुओं को गलत दिशा में रखकर सोते हैं तो इससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में चीजों को व्यवस्थित करने के कुछ खास तरह के नियम बताए गए हैं।

झाड़ू को हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है, इसलिए घर में इसको कभी भी गलत स्थान पर नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार झाड़ू को कभी रात को सोते वक्त बिस्तर के नीचे नहीं रखना चाहिए और न ही पूजा घर या किचन के पास रखना चाहिए। इससे आपके जीवन में समस्याएं बढ़ने लगती हैं। वहीं वास्तु के अनुसार झाड़ू को घर के उत्तर-पश्चिम कोने में रखना चाहिए।

आपको किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान, जैसे मोबाइल या घड़ी को सोते समय अपने पास रखकर नहीं सोना चाहिए।


इसके अलावा आपको सोते समय पढ़ाई से जुड़ी चीजें, जैसे न्यूज पेपर या किताबों को भी अपने पास रखकर नहीं सोना चाहिए। इससे विद्या की देवी आपसे रूठ जाती हैं।

सोते समय अपने पास वॉलेट न रखें। इससे धन संबंधि प्रॉब्लम बनी रहती हैं। न चाहते हुए भी पैसों को लेकर चिंता सताती रहती है।

लाल किताब के अनुसार सोते समय सिरहाने के पास पानी रखने से डरावने सपनों और भय से मुक्ति मिलती है। नींद में किसी भी तरह का कोई खलल नहीं पड़ता। अनिद्रा की समस्या दूर होती है। मन में चल रहे विचारों पर विराम लगता है। किसी भी तरह की नेगेटिव वाइब्स अपना प्रभाव नहीं डाल पाती।


कहते हैं रात को सोने से पहले शीशा देखना बुरे सपनों को खुला निमंत्रण देता है।

तकिए के बीच में छोटी इलायची रखने से सुख-शांति भरी नींद आती है।

Niyati Bhandari

Advertising