Vastu Tips for navratri: नवरात्रि में करें इन नियमों का पालन, माता रानी थाम लेगी दामन

Monday, Apr 08, 2024 - 01:33 PM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for navrati: बहुत जल्द नवरात्रि का पर्व आरंभ होने वाला है। शास्त्रीय विधि-विधान से मां दुर्गा की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। नौ दिनों तक माता के नौ स्वरूपों की पूजा करने का विधान है। इसके साथ-साथ वास्तु में बताए गए कुछ नियमों का पालन भी कर लिया जाए तो उत्तम है। इस दौरान शुद्धता और पवित्रता का पूरा ध्यान रखें।

अपने शत्रुओं पर जीत हासिल करने के लिए नवरात्रि में हवन-पूजा आग्नेय कोण में करनी चाहिए क्योंकि इसे अग्नि का स्थान कहा जाता है। मां के समक्ष जलाई जाने वाली अखंड दीपक भी इसी दिशा में जलानी चाहिए।  

नवरात्रि के दिनों में हर शाम सूर्यास्त होने के बाद 7 कपूर जला कर माता रानी की आरती करनी चाहिए। ऐसा करने से घर से सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और घर में माता लक्ष्मी का वास होता है।

नवरात्रि में माता रानी को भोग लगाते समय ताली या घंटी बजानी चाहिए। ऐसा मान्यता है कि जब तक माता रानी को न पुकारा जाए। तब तक वह भोजन ग्रहण नहीं करती।

नवरात्रि के दिनों में तुलसी के पौधे के समक्ष दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा करने से गृह क्लेश दूर होते हैं और शादीशुदा जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

नवरात्रि में हर दिन माथे पर लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से दिमाग शांत रहता है और हर काम को करने में दिल लगा रहता है।

नवरात्रि में मां दुर्गा को गुलाब, गुड़हल और कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी खुश होती है और घर में धन की वर्षा होने लगती है।

पूजा घर या अपने कमरे में लाल रंग या रोशनी का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इस रंग को शुभ माना जाता है। यह सकारात्मकता का प्रतीक है।

Niyati Bhandari

Advertising