लगा रहे हैं घर में मनीप्लांट तो इस दिशा का रखें खास ध्यान

Friday, Feb 21, 2020 - 03:50 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज के समय हर कोई चाहता है कि उसके पास किसी चीज़ की कमी न रहे और इसके लिए वह बहुत मेहनत भी करता है। वहीं वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति की ये समस्या किसी हद तक दूर हो सकती है। आज हम वास्तु में बताए गए मनी प्लांट के पौधे के बारे में, जिसे किस दिशा में रखना सही बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि इसी लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है और साथ ही सकरात्मकता का वास होता है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनीप्लांट को कभी भी ईशान कोण, यानी उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए। यह दिशा मनी प्लांट के पौधे के लिए सबसे नकारात्मक मानी गई है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 
Follow us on Twitter
कहते हैं कि ईशाण कोण में इसे रखने से स्वास्थ्य और पारिवारिक रिश्तों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्योंकि ईशान दिशा का प्रतिनिधि देवगुरु बृहस्पति को माना गया है और शुक्र तथा बृहस्पति में शत्रुवत संबंध होता है। इसलिए शुक्र से संबंधित यह पौधा ईशान दिशा में होने पर नुकसानदायक होता है। 
Follow us on Instagram
घर के बाहर मनी प्लांट का पौधा न लगाकर इसे अंदर लगाना शुभ होता है। मनी प्लांट के पौधे को गमले या बोतल में भी लगा सकते हैं।  

मनी प्लांट के पत्ते मुरझाए अौर सफेद नहीं होने चाहिए। ये अशुभ माना जाता है। प्रतिदिन मनी प्लांट के पौधे को पानी दें। मुरझाई अौर सफेद पत्तियों को काट देना चाहिए।

घर में मनी प्लांट को आग्नेय कोण अर्थात दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना उचित माना जाता है। इस दिशा के देवता श्रीगणेश हैं इसलिए यहां मनी प्लांट रखने से सुख-समृद्धि में बढ़ौतरी होती है।

Lata

Advertising