वास्तु टिप्स: धन के नुकसान से बचना है तो ये उपाय पढ़ना मिस न करें

Wednesday, Jun 03, 2020 - 12:52 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र के अनुसार जीवन को सुखमय बनाने के लिए व्यक्ति को मेहनत के साथ-साथ वास्तु के कुछ नियमों आदि का भी ध्यान रखना चाहिए। मगर लगभग लोगों को इस नियमों के बारे में पता नहीं होता। जिसकी वजह से व्यक्ति सफल होने में कामयाब नहीं हो पाता। तो ऐसे में क्या करना चाहिए? किस वास्तु विशेषज्ञ से इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है? अब आमतौर पर तो ज्योतिषियों तथा वास्तु विशेेषज्ञों से इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। मगर क्योंकि आज कल लोगों के पास इतना समय नहीं है कि वो इनके पास जाकर ऐसी जानकारी प्राप्त कर सके। क्या आपका नाम भी इसमें शामिल हैं? क्या आपके पास भी पर्याप्त समय नहीं है? तो कोई बात नहीं। हम आपकी इस परेशानी का हल आपको अपने इस आर्टकिल के माध्यम से बताएंगे।

जी हां, हम आपको अपने इस आर्टकिल में वास्तु से जुड़ी वो तमाम जानकारी देंगे जिससे आपका जीवन कठिन से सरल हो जाएगा। अब आप सोचेंगे भला ये कैसे संभव होगा तो बता दें वास्तु के उपायों को अपनाने से जातक के घर के साथ-साथ जीवन से भी सभी तरह नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है। तो ज़़ाहिर सी बात है अब अगर जीवन में से नकारात्मक ऊर्जा बिल्कुल खत्म हो जाएगी तो जीवन में सफलता तो खुद-ब-खुद आने ही लगेगी। तो चलिए जानते हैं कैसे घर में वास्त दोष को पैदा होने से रोका जा सकता है- 

कहा जाता है कुछ घरों आदि में देखा जाता है पानी का नल या फिर टंकी में से पानी टपकता रहता, जिसे अधिकतर लोग नज़रअंदाज़ करते हैं। मगर वास्तु के अनुसार ऐसा करना ठीक नहीं होता। कहा जाता है हर समय पानी बहने से घर की आमदन भी धीरे-धीरे बहने लगती हैं। इसके साथ ही हर व्यक्ति को इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि घर में जल की निकासी दक्षिण व पश्चिम स्थान में हो।

घर के लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर के दरवाज़े खोलते और बंद होते समय किसी भी प्रकार की आवाज़ नहीं आएं। न ही इस दौरान ये कहीं रगड़ खाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस तरह का दरवाज़ा हमेशा घर के सदस्यों को धन हानि करवाता है तथा वहीं नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश करने में मददगार साबित होता है।

आज कल लोगों को अपने घर के बाथरूम को स्टाइलिश बनवाने का तो बहुत शौक है मगर इस चक्कर में इसे साफ़-सुथरा रखना भूल जाते हैं। जिस कारण इनके घरों का स्टाइलिश बाथरूम इनके लिए परेशानियां खड़ी करने लगता है। इसलिए व्यक्ति को अपने घर के वॉशरूम को हमेशा साफ और सुखा रखना चाहिए। क्योंकि अगर ये गीलता रहता है तो उस पर कर्ज की स्थिति आ जाती है, साथ में कई तरह के रोग घर में प्रवेश कर जाते हैं।

वास्तु विशेषज्ञों का मानना है घर में गैस या चूल्हे पर हमेशा बर्तन चढ़ा कर रखना भी शुभ नहीं होता। इससे हमेशा मां लक्ष्मी का अपमान होता है। 

Jyoti

Advertising