Positive Vibes को Invite करने के लिए यूं लगाएं घर में शीशा

Friday, Feb 09, 2024 - 08:34 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for mirror in home: वास्तु शास्त्र में दर्पण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं क्योंकि वे घर में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर सकते हैं। घर में शीशा लगाने से धन, स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि आती है, इसलिए शीशे को सही स्थिति में रखना बेहद जरूरी है। घर के विभिन्न क्षेत्रों- बैडरूम, लिविंग रूम और डाइनिंग रूम में दर्पण को वास्तु शास्त्र के अनुसार किस तरह से लगाया जाना चाहिए, एक नजर उस पर—


Mirror placement मिरर प्लेसमैंट
वास्तु शास्त्र के अनुसार दर्पण घर में ऊर्जाओं को बदल सकता है। यदि दर्पण की स्थिति गलत है तो यह आसपास के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकता है। अगर सही तरीके से रखा जाए तो शीशा फायदेमंद साबित हो सकता है। इसलिए, आपके घर में जहां भी दर्पण हैं, दर्पण के लिए वास्तु की स्थिति का पालन करना आवश्यक है।


Mirror in the bedroom बैडरूम में दर्पण
शांति और अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह सलाह दी जाती है कि आप बैडरूम में शीशा न लगाएं। यदि आपके शयनकक्ष में ड्रैसिंग टेबल है, तो आपको इसे इस तरह रखना चाहिए कि इसका मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर न हो। सोते समय दर्पण को ढकने की भी सलाह दी जाती है। वास्तु के अनुसार, बैडरूम में मिरर लगाना शुभ होता है। लिविंग रूम में वास्तु के अनुसार दर्पण लगाने से दर्पण सकारात्मक वाइब्स को दोगुना कर सकते हैं।


Twin mirror placement ट्विन मिरर प्लेसमैंट
वास्तु शास्त्र के अनुसार, दो दर्पणों को कभी भी एक-दूसरे के सामने नहीं रखना चाहिए क्योंकि वे परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आपको हमेशा दो शीशे अलग कमरे में या एक दूसरे से दूर रखने चाहिएं।


Height for mirror installation matters मायने रखती है दर्पण लगाने के लिए ऊंचाई
सही ऊंचाई, जिस पर दर्पणों को रखा जाना चाहिए, वह फर्श से लगभग चार से पांच फीट ऊपर है। आपको हमेशा आईने को लटकाना चाहिए और इसे जमीन या टेबल पर नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा कभी भी स्टडी टेबल के पास शीशा न लगाएं।

Niyati Bhandari

Advertising