आईना कर सकता है किस्मत की काया पलट, वास्तु में है वर्णन

punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2022 - 12:58 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

हर व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी प्रकार की समस्या और उससे उत्पन्न होने वाला तनाव है ही, चाहे वे पैसे से जुड़ा हो, नौकरी की चिंता हो, किसी काम को लेकर हो, पढ़ाई से संबंधित हो या कोई अन्य कारण हो। बहुत से लोग अपने जीवन में तनाव के चंगुल में फंसा रहते हैं। कईं इस बात पर गहराई से चिंतन करते हैं तो कईं लापरवाही कर इसे टाल देते हैं। मगर वास्तु शास्त्र के अनुसार तनाव से जुड़ी किसी भी त को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसमें बताया गया है कि कई बार जीवन में तनाव का कारण कुछ और नहीं बल्कि घर व जीवन में पैदा नकारात्मक ऊर्जाएं होती है, जिसकी वजह से व्यक्ति के जीवन की सुख-शांति प्रभावित होने लगती है।

इसमें ऐसे बहुत सी चीज़ों के बारे में बताया है जिनका घर में सही जगह न होना न केवल जीवन तनाव लाता है बल्कि जीवन को बुरी तरह से प्रभावित करता जिसके चलते इंसान मुसीबतों से घिर जाता है।


PunjabKesari Vastu Tips For Mirror, Vastu Tips Related to Mirror, Mirror Tips, Directions For Mirror, Mirror Direction, Vastu Shastra Tips In Hindi, Tips Related to Vastu, Dharm, Punjab Kesari
इन्हीं चीज़ें मे से एक आईना, जिसका घर में सही जगह होना बेहद जरूरी है। तो आइए जानते हैं इससे जुड़े वास्तु टिप्स-

दर्पण एक ऐसी चीज है जो आपकी सुंदरता को अच्छे से दर्शाता है। लेकिन वास्तु शास्त्र में भी इसका अधिक महत्व है, इससे हर कोई अवगत नहीं है। वास्तु के हिसाब से अगर देखा जाए तो दर्पण का सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी है। कहा जाता है अगर इसे सही जगह न लगाया जाए तो इससे घर पर और वहां रहने वाले सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। तो चलिए आपको अवगत करनाते हैं इससे जुड़ी खास बातों से-

PunjabKesari Vastu Tips For Mirror, Vastu Tips Related to Mirror, Mirror Tips, Directions For Mirror, Mirror Direction, Vastu Shastra Tips In Hindi, Tips Related to Vastu, Dharm, Punjab Kesari

आईना लगाने की सही दिशा-
आईने का सही दिशा पर होना बहुत जरूरी है। वास्तु के अनुसार दर्पण को हमेशा पूर्व और उत्तर वाली दीवार पर लगाना ही शुभ बताया गया है। अगर घर में दर्पण उत्तर दिशा की ओर लगा है तो उससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। तो वहीं पूर्व दिशा या फिर ईशान कोण में दर्पण को लगाने से घर के सदस्यों की समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।

कैसा होना चाहिए आईना-
वास्तु के मुताबिक चक्र दर्पण शुभ होते हैं। घर में नुकीले आईने का होना भी अच्छा माना जाता है। आईना खरीदते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि उसमें आपका चेहरा बिल्कुल साफ व स्पष्ट दिखना चाहिए। अगर शीशा धुंधला हो तो वो बुरा प्रभाव डालता है।

PunjabKesari Vastu Tips For Mirror, Vastu Tips Related to Mirror, Mirror Tips, Directions For Mirror, Mirror Direction, Vastu Shastra Tips In Hindi, Tips Related to Vastu, Dharm, Punjab Kesari

इस तरह के दर्पण ला सकते हैं घर में नकारात्मकता-
बेडरूम में लगा शीशा पति-पत्नी के बीच के रिश्ते को खराब कर सकता है और इससे आपकी शादीशुदा जिंदगी में बाधा आ सकती है। ऐसे में अगर आप बेडरूम में शीशा लगाना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार ही लगाएं।

PunjabKesari kundlitv


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Recommended News

Related News