मनचाहे साथी के लिए अपनाएं ये Vastu Tips

Thursday, Jan 09, 2020 - 01:41 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
अगर देखा जाए तो हर किसी के जीवन में कोई न कोई ऐसा जरूर होता है, जिससे वह बेहद प्यार करता है और हर इसांन अपने जीवन में यही चाहता है कि उसे वही साथी मिले जिससे वह प्रेम करता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमें मनपसंद पार्टनर नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह से व्यक्ति को उम्रभर अफसोस रहता है। किंतु फेंगशुई में इसका समाधान है, जिसे अपनाकर इसांन मनचाहा पार्टनर पा सकता है। कहते हैं कि इन टिप्स को अपनाकर इंसान के अंदर पोजिटिव एनर्जी आनी शुरू हो जाती है। आइए जानते उन टिप्स के बारे में विस्तार से- 

फेंगशुई के मुताबिक अपने बेडरूम में डूबते सूरज की तस्वीर और पोस्टर न लगाएं। यह आपके अंदर नेगेटिव एनर्जी पैदा कर सकता है।
Follow us on Twitter

बेडरूम में अगर सिंगल चेयर, सोफा आदि रखा है तो उसे जोड़े में रखें। सिंगल चेयर का मतलब है कि आपको अकेले रहना पसंद है, साथ ही आप जीवनभर अकेले भी रह सकते हैं। 

आप अपने कमरे के दक्षिण-पश्चिम दीवार को लाल रंग से कलर कराएं। यह दीवार आपके रिलेशनशिप के लिए महत्वपूर्ण होती है।

बेड और दीवार के बीच सही गैप होना चाहिए, जिससे आने-जाने में कोई दिक्कत न हो। 

सोते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपका पैर दरवाजे की ओर न हो।

Follow us on Instagram

Lata

Advertising