Vastu Shastra: इस दिशा में रखा Electronic सामान दे सकता है ढेरों लाभ

Tuesday, Nov 26, 2019 - 01:16 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
आज के समय में वास्तु का प्रचलन काफी बढ़ गया है। हर इंसान अपना घर यहां तक कि ऑफिस भी वास्तु के हिसाब से बनवाना चाहता है। इसके लिए इंसान बहुत मेहनत भी करता है। कहते हैं कि अगर हर एक चीज़ वास्तु के हिसाब से हो तो घर में कभी कोई परेशानी नहीं आती है। लेकिन उसके उल्ट अगर चीज़ें वास्तु के हिसाब से न हो तो घर व परिवार के सदस्यों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अगर ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति की लाइफ सुधर सकती है। 

बात करेंगे किचन में रखी मिक्सी, ग्राइंडर और टोस्टर के बारे में, कि उन्हें किस दिशा में होना चाहिए, ताकि घर की परेशानियां कुछ कम हो सके। वास्तु के हिसाब से दक्षिण-पूर्व कोने से लेकर दक्षिण-पश्चिमी कोने के अलावा दक्षिण-पश्चिम से पश्चिम के बीच की दूरी के आधे के बराबर दूरी तक कहीं भी रखा जा सकता है, लेकिन आटा गूंथने की मशीन को पूर्व से दक्षिण पूर्व और दक्षिण-पूर्व से दक्षिण इतने डिस्टेंस के बीच में ही रखना चाहिए। 

वहीं अगर हम धोकर रखे बर्तनों की दिशा के बारे में बात करें तो इन्हें धोने के बाद उत्तर दिशा में ही सुखाना और रखना चाहिए। लेकिन साथ ही भोजन करते समय बर्तन उत्तर दिशा से ही उठाए जाने चाहिए। 

डाइनिंग टेबल हो सके तो किचन के अंदर होना चाहिए। इसकी वजह ये है कि रसोई में बैठकर भोजन करने से राहु के दुष्परिणाम नहीं मिलते। 

रसोइघर में अग्नि प्रज्वलित होती है। अग्नि मंगल है, मंगल महावत है, राहु हाथी है और जिस हाथी पर महावत बैठा होता है वो  हाथी कंट्रोल में रहता है। राहु के नियंत्रण में रहने से एसिडिटी, गैस और कन्फ्यूजन की समस्याएं खुद ही दूर हो जाती हैं। साथ ही मनुष्य के ज्ञान का स्तर बढ़ता है, विदेश यात्राएं होती हैं, सूचना-संवाद बेहतर हो जाता है और मनुष्य की लगातार उन्नति होती है।

Lata

Advertising