क्या डिप्रेशन से आप भी हैं परेशान, घर के आस-पास करें ये बदलाव
Tuesday, Dec 10, 2019 - 04:37 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
डिप्रेशन, एक ऐसी चीज़ है जिसके चलते इंसान अपना आपा खो सकता है। बल्कि कहा तो ये भी जाता है कि इसके चलते कुछ लोग तो अपना मानसिक संतुलन ही खराब कर बैठते हैं। अब सवाल ये है कि क्या कोई खुद मानसिक तनाव से ग्रस्त होता है। और अगर ऐसा होता है तो क्या इंसान इससे कभी निकल नहीं पाता। तो आपको बता दें कि ऐसा नहीं है अगर कोई इंसान मानसिक तनाव से ग्रस्त है भी तो उससे निकला जा सकता है। जी हां, डिप्रेशन खत्म किया जा सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर घर के आस-पास कुछ बदलाव किए जाएं तो मानसिक पीड़ा से मुक्ति मिल सकती है।
अब आप में से कुछ लोग सोच रहे होंगे कि भला घर और डिप्रेशन का क्या कनेक्शन। तो बता दें घर के आस-पास का वातावरण मानव जीवन में बहुत मायने रखता है। क्योंकि जिस घर में आप रहते हैं उसके अनुसार ही आपके साथ शुभ या अशुभ होता है। यहां तक कहां जाता है स्थान के अनुसार ही आपका भविष्य तय होता है। इसलिए शुभ है या अशुभ, हर व्यक्ति को वास्तु के अनुसार इस बात को ध्यान में रखकर ही घर बनवाना या खरीदना चाहिए। तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी विशेष बातें-
मानसिक शांति के लिए-
इस बात का खासा ध्यान रखें कि घर के आस-पास कोई चौराहा या तिराहा नहीं होना चाहिए। कहा जाता है इससे वास्तुदोष निर्मित होता है और ये तो आप सब जानते हैं जहां वास्तुदोष उत्पन्न होता है वहां नकारात्मक ऊर्जा ज्यादा होती हैं। इसके होने से यहां रहने वाले सभी लोग मानसिक रूप से परेशान होते हैं। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि कभी भी घर सुनसान या एकांत में नहीं होना चाहिए। भविष्य पुराण में भी इस बात का वर्णन किया गया है घर कभी भी शहर के बाहर नहीं होना चाहिए इससे मानसिक परेशानियां उत्पन्न होती हैं।
नकारात्मक किस्म की जगह न रहें
आपका घर ऐसी जगह नहीं होना चाहिए जहां आपके घर के आसपास जुआ घर, मांस-मछली की दुकान या किसी प्रकार की अवैध गतिविधियां होती है क्योंकि घर के आस-पास ऐसी चीजें होने से व्यक्ति के परिवार के साथ-साथ बच्चों पर भी बड़ा असर पड़ता है। ऐसी जगह आपके जीवन में कभी शांति नहीं लाती।
दुकान या फैक्ट्री
घर के आसपास ऑटो गैरेज, फैक्ट्री, फर्नीचर या कोई भी शोर वाली जगहों के आसपास नहीं होना चाहिए। क्योंकि अगर ऐसी जगहों पर घर होने से परिवार के सदस्यों में परेशानियां बनी रहती है। ले