Kundli Tv- क्या सच में कंडे का धुंआ होता है इतना फायदेमंद

punjabkesari.in Tuesday, Nov 27, 2018 - 05:36 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हर घर में स्थापित मंदिर को एक पवित्र स्थान माना जाता है, जहां सुबह-शाम पूजा-अर्चना की जाती है। ज़ाहिर सी बात है कि ये जगह सकरात्मक ऊर्जा से भरपूर होनी चाहिए। मंदिर को अगर वास्तु के अनुसार बनाया जाए तो घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है और साथ ही विधि-विधान के अनुसार समय दर समय पूजा होती रहे तो और भी बेहतर माना जाता है। आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ एेसे ही उपायों के बारे में बताएंगे जिनके करने से घर परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा और जल्दी ही भगवान की कृपा प्राप्त होगी।
PunjabKesari
प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्या-वंदन के समय कपूर जरूर जलाएं। घर के वास्तुदोष को मिटाने के लिए कपूर का बहुत महत्व है। यदि सीढिय़ां, टायलैट या द्वार किसी गलत दिशा में निर्मित हो गए हैं तो सभी जगह 1-1 कपूर की बट्टी रख दें। वास्तुदोष को दूर कर देगा। रात्रि में सोने से पहले पीतल के बर्तन में घी में भीगा हुआ कपूर जला दें। इससे तनावमुक्ति होगी और गहरी नींद आएगी।
PunjabKesari
गुग्गल का उपयोग सुगंध, इत्र व औषधि में भी किया जाता है। इसकी महक मीठी होती है और आग में डालने पर वह स्थान सुगंध से भर जाता है। गुग्गल की सुगंध से जहां आपके मस्तिष्क का दर्द और उससे संबंधित रोगों का नाश होगा, वहीं इसे दिल के दर्द में भी लाभदायक माना गया है।

हफ्ते में 1 बार किसी भी दिन घर में कंडे जलाकर गुग्गल की धूनी देने से गृह-कलह शांत होती है।
PunjabKesari
वीरवार और रविवार को गुड़ और घी मिलाकर उसे कंडे पर जलाएं। चाहें तो इसमें पके चावल भी मिला सकते हैं। इससे जो सुगंधित वातावरण निर्मित होगा, वह आपके मन और मस्तिष्क के तनाव को शांत कर देगा। जहां शांति होती है, वहां गृह-कलह नहीं होती और जहां गृह-कलह नहीं होती, वहीं लक्ष्मी वास करती हैं।

गुड़-घी का धूप विशेष दिनों में देने से देवदोष व पितृदोष का शमन होता है। घर में किसी भी प्रकार का संकट नहीं आता लेकिन वह धूप देवताओं के निमित्त ही देना चाहिए।
PunjabKesari
पीली सरसों, गुग्गल, लोबान, गौघृत को मिलाकर इसका धूप बना लें और सूर्यास्त के बाद व दिन अस्त के पहले उपले (कंडे) जलाकर यह सारी मिश्रित सामग्री उस पर डाल दें। उसका धुआं संपूर्ण घर में फैलाएं। ऐसा करते रहेंगे तो घर से सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां हट जाएंगी।
सबरीमाला मंदिर में किसके प्रवेश की है मनाही ? (Video)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News