वास्तु के ये आसान से टिप्स अपनाकर आप भी कर सकते हैं जीवन की परेशानियां दूर

Sunday, Nov 29, 2020 - 04:02 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानं धर्म के साथ
वास्तु शास्त्र के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के लिए और हर घर आदि में समृद्धि और खुशहाली के लिए इसमें बताए गए तमाम उपायों और टिप्स पर अमल करना चाहिए। मगर इन टिप्स में बहुत से ऐसे होते हैं जिन पर अमल कर पाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता, तो वहीं कुछ उपाय मंहगे होने के कारण भी नहीं किए जाते। ऐसे में हर कोई चाहता है कि पर वास्तु के सरल उपायों को किया जाए और अपने जीवन में वास्तु दोष को दूर किया जाए। तो अगर आप ऐसे कोई उपाय जानना चाहते हैं तो आपको बता दें इसी आर्टिकल में हम आपको ज्योतिषि गुरमीत बेदी द्वारा बताए गए कुछ ऐसे ही वास्तु के उपाय बताने वाले हैं जिन्हें अमल कर पाना हर किसी के लिए बहुत ही आसान हो सकता है। साथ ही साथ इन उपायों को अपनाने से व्यक्ति का जीवन भी पहले से बेहतर होता है। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो सरल उपाय-  

रसोई घर में कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए।

घर में बच्चों का बेडरूम कभी भी उत्तर पश्चिम में नहीं होना चाहिए।

आपको अपने घर के उत्तर पूर्व अर्थात ईशान दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।

घर की खिड़कियां और दरवाजे पूर्व या उत्तर दिशा में ही होने चाहिए । इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है।

घर में नेगेटिव एनर्जी को खत्म करने के लिए हफ्ते में एक बार पानी में नमक डालकर पोछा लगवाना चाहिए।

घर में रखे हुए विवाह के निमंत्रण पत्रों को कभी भी फाड़ कर नष्ट नहीं करना चाहिए। जिससे गुरु और मंगल दोष हो जाता है।

उत्तर दिशा की ओर धातु से बना हुआ कछुआ रखने से घर में समृद्धि बनी रहती है।

उत्तर पश्चिम दिशा में लगे हुए परदों का अगर ग्रे कलर हो तो यह सबसे शुभ माना जाता है।

सीढ़ियों के नीचे कभी भी पुराना सामान रखने के लिए स्टोर रूम ना बनवाएं।

घर में कभी भी खासकर घर के कोनों में जाले ना लगने दें। यह वास्तु दोष का प्रमुख कारण माना जाता है।

बाथरूम में गहरे रंग की टाइल्स के प्रयोग से बचना चाहिए और नीले रंग की बाल्टी अवश्य रखनी चाहिए।

पूजा घर बनाते समय यह ध्यान रखें कि वह ईशान कोण में ही बनाया जाए। अगर किसी कारणवश आप ऐसा नहीं कर पाए हैं तो आपको भगवान की मूर्तियां ऐसी जगह रखनी चाहिए कि उनका मुख ईशान दिशा की ओर हो।


गुरमीत बेदी
gurmitbedi@gmail.com

Jyoti

Advertising