घर से वास्तु दोष को खत्म करने के लिए आज ही करें ये काम

Tuesday, Apr 23, 2019 - 11:54 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
कहते हैं कि घर में अगर वास्तु दोष हो तो यह हमारे जीवन पर गहरा असर डालता है। जिसका असर व्यक्ति की सेहत पर भी पड़ता है। इन्हीं के चलते व्यक्ति कई बार छोटी-छोटी गलतियां कर देता है, जिसकी वजह से उसे बाद में पछताना पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कई बार कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिसको हम अनदेखा कर देते हैं लेकिन यही अनदेखी नुकसान और परेशानी की वजह बन जाती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मकड़ी के जाले को अशुभ माना जाता है इसलिए मकड़ी का जाला घर में न लगने दें। 

टूटे हुए आईने से हमेशा नकारात्मक ऊर्जा निकलती रहती है इसलिए घर में जब भी कोई दर्पण या शीशा टूट जाए तो उसे घर से बाहर कर दें। 

नहीं हो रहे बच्चे तो घर में है ये वास्तु दोष ! (VIDEO)

कहते हैं कि अगर घर में चमगादड़ आ जाए तो उसे अशुभ माना गया है। वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में चमगादड़ का आना सूनेपन की निशानी होती है।

घर की दीवारों में अगर दरारें होनी शुरु हो जाएं तो वो भी अशुभ होता है इसलिए जहां दरार हो उसकी मरम्मत करवाएं।

नल से पानी भी नहीं टपकना चाहिए। कहते हैं कि जब भी पानी टपके तो उसे ठीक करवा लेना चाहिए। वरना इससे पैसों का नुकसान होता है।   

घर की छत पर कबाड़ और बेकार की चीजों को एकत्र न होने दें। ये घर में कलह पैदा करते हैं। 

अचानक घर की छत पर बैठ जाए कौआ, तो पैदा हो जाते हैं ये दोष (VIDEO)

पूजा घर या घर पर कभी भी में बासी फूल को इकट्ठा करके नहीं रखें। अगर ऐसा हो जाएं तो उसे तुरंत जल में प्रवाह कर देना चाहिए।

घर में खराब पड़े बिजली के उपकरणों को नहीं रहने देना चाहिए। उन्हें तुरंत ठीक करवा लेना चाहिए। 

अगर घर में कबूतर का घोंसला बन जाए तो वास्तु विज्ञान के अनुसार इसे अशुभ माना गया है। क्योंकि ऐसा माना गया है कि इससे घर पर बड़ी मुसीबत आने का संकेत होता है।

Lata

Advertising