Vastu Tips for Home: बहुत Lucky है घर की ये दिशा, इस जगह पर ये चीजें रखने से हमेशा दूर रहती है गरीबी

Tuesday, Jan 30, 2024 - 07:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vastu Tips for Home: हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही अहम माना जाता है। इसकी मदद से हम अपने जीवन की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। घर की हर छोटी-बड़ी चीज वास्तु शास्त्र की नजर में बहुत बड़ी भूमिका निभाती है। इसकी मदद से हम अपने जीवन की परेशानियों को दूर कर सकते हैं। वास्तु का सीधा संबंध दिशाओं से है। घर में किस दिशा में कौन सी चीज रखनी चाहिए इसका उल्लेख हमें वास्तु शास्त्र में देखने को मिलता है। आज इस आर्टिकल में बात करेंगे उत्तर दिशा की। बता दें कि वास्तु शास्त्र के लिहाज से ये दिशा बेहद ही लकी मानी जाती है। अगर इस जगह को लेकर कुछ नियमों का ध्यान रख लिया जाएं तो जीवन में परेशानियां आपके पास नहीं भटकती हैं। तो चलिए जानते हैं घर की उत्तर दिशा में कौन सी चीजें रखना होता है शुभ। सबसे पहले जानते हैं इस दिशा को क्यों माना जाता है शुभ।

Importance of north direction उत्तर दिशा का महत्व
वास्तु शास्त्र के अनुसार हर दिशा हमारे जीवन में बहुत अहम भूमिका निभाती है। लेकिन उत्तर दिशा को इसलिए शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिशा में देवता वास करते हैं। इसी के साथ कुबेर देवता भी इसी दिशा में पधारते हैं। जीवन में धन-धान्य की प्राप्ति और वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो इस दिशा को लेकर कुछ नियम अवश्य फॉलो करने चाहिए।

These things are auspicious in the north direction उत्तर दिशा में ये चीजें होती है शुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार बता दें कि इस दिशा में दर्पण लगाना बेहद ही शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने से नेगेटिव ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती। इसके अलावा रसोई भी इस दिशा में ही होनी चाहिए। ऐसा करने से आपको घर में कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं देखने को मिलती है। इसके अलावा घर का मुख्य द्वार अगर उत्तर दिशा में हो तो मतलब सोने पर सुहागा।

You will get desired benefits from these plants इन पौधों से मिलेगा मनचाहा लाभ
घर में अगर मनी प्लांट लगाया हुआ है तो उसे उत्तर दिशा में शिफ्ट कर दें। नाम के अनुसार इस पौधे को लगाने से आर्थिक लाभ के योग बनते हैं। साथ ही गरीबी का साया भी घर से हमेशा दूर चला जाता है। इसके अलावा तुलसी के पौधे को इस दिशा में ही लगाएं। इसके बाद जीवन में खुद ब खुद तरक्की देखने को मिलेगी।

Put this statue लगाएं ये मूर्ति
जैसा कि आपको बताया उत्तर दिशा को कुबेर की दिशा कहा जाता है। इस वजह से यहां कुबेर देवता की प्रतिमा लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और करियर में भी मनचाहा लाभ देखने को मिलता है।

Prachi Sharma

Advertising